<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar Release: ‘धुरंधर’ के साथ हो गया बड़ा कांड! रिलीज के पहले दिन नहीं होगी स्क्रीनिंग, मेकर्स को लगा करारा झटका!

Dhurandhar Facing Content Delivery Issues: अदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को कंटेंट डिलीवरी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिसके कारण रिलीज के पहले दिन फिल्म के IMAX वर्जन की स्क्रीनिंग नहीं होगी.

Dhurandhar Facing Content Delivery Issues: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म रिलीज के पहले दिन ही मेकर्स के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. धुरंधर’ को कंटेंट डिलीवरी को लेकर काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी के कारण 4 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली फिल्म का प्रेस शो भी रद्द कर दिया गया था. वहीं अब पहले दिन फिल्म के IMAX वर्जन की स्क्रीनिंग न करने के फैसला किया गया है. 

पहले दिन नहीं होगी IMAX वर्जन की स्क्रीनिंग

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने ट्रेड सूत्रों के मुताबिक, धुरंधर को रिलीज से ठीक पहले कंटेंट डिलीवरी में परेशानी का सामना करना पड़ा. ऐसा हमेशा साउथ इंडियन फिल्मों के साथ होता देखा है. लेकिन ओवरसीज रीजन्स में भी ‘धुरंधर’ के कंटेंट की डिलीवरी में परेशानी झेलनी पड़ी. फिल्म कंटेंट डिलीवर करने में नाकाम हो गई. विदेशों में फिल्म को रिलीज करने में काफी परेशानी हो रही है. जिसके कारण मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है. 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हो सकती है गिरावट

धुरंधर के IMAX वर्जन की स्क्रीनिंग कैंसिल के कारण ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा सकती है. रिलीज से पहले 4 दिसंबर को दिल्ली में फिल्म का प्रेस शो होना था, जिसमें मीडिया को फिल्म दिखाई जानी थी. लेकिन इसे भी कैंसिल कर दिया गया था. धुरंधर की रिलीज ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी समेत टाइम डिफ्रेंस के कारण कई देशों से पहले रिलीज होनी थी. लेकिन कंटेंट डिलीवर ना हो पाने की वजह से फिल्म के कई शोज कैंसिल करने पड़े. धुरंधर की टीम इस परेशानी को सुलझाने में लगी हुई है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST