<
Categories: मनोरंजन

धुरंधर के रहमान डकैत का आलीशान घर है असली…. लेकिन पाकिस्तान में नहीं भारत में! शूटिंग के लिए देने पड़ते हैं ₹50,000

Dhurandhar Rehman Dakait Lyari luxurious Mansion: अक्षय खन्ना और रणविर सिंह की फिल्म धुरंधर में लोगों ने दमदार कहानी और मजबूत अभिनय के साथ-साथ सेट डिजाइन की जमकर तारीफ की. सोशल मीडिया पर कई लोगों का यह भी कहना था की यह इमारत अपने निर्माण के दौरान बेहद शानदार रही होगी, वहीं कुछ लोगों ने पूरी सेट डिजाइन टीम बेमिसाल बताया, लेकिन क्या आप जानते है कि धुरंधर के रहमान डकैत का आलीशान घर असली है, लेकिन वो पाकिस्तान में नहीं भारत में है.

Dhurandhar Rehman Dakait Lyari luxurious Mansion: 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई अक्षय खन्ना और रणविर सिंह की स्टारर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है. फिल्म ने भारत में कुल 759.96 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दुनियाभर में इसका बॉक्स ऑफिस  कलेक्शन 1171 करोड़ रुपये तक पहुंचा. इसी के साथ आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म धुरंधर अब 1200 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है. 

फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत का आलीशान घर है असली

लोगों ने फिल्म धुरंधर की दमदार कहानी और स्टार्स के मजबूत अभिनय की जनमकर तारीफ की. इसके साथ सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी थे जिनका ध्यान सेट डिजाइन यानी धुरंधर के रहमान डकैत का आलीशान घर पर गया, लोगों का कहना था कि यह इमारत अपने निर्माण के दौरान बेहद शानदार रही होगी, वहीं कुछ लोगों ने पूरी सेट डिजाइन टीम बेमिसाल बताया, लेकिन क्या आप जानते है कि धुरंधर के रहमान डकैत का आलीशान घर असली है, लेकिन वो पाकिस्तान में नहीं भारत में है.

लाल कोठी में हुई है फिल्म धुरंधर रहमान डकैत के आलिशान घर की शूटिंग

भले ही फिल्म धुरंधर की कहानी में पाकिस्तान को दिखाया गया हो, लेकिन इस फिल्म की  ज्यादातर शूटिंग भारत में ही हुई है. वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में फिल्म धुरंधर के कई अहम सीन शूट हुए है. जैसे की फिल्म धुरंधर में पाकिस्तान की कराची के ल्यारी इलाके में दिखाया गया रहमान डकैत का आलिशान घर, असल में भारत में मौजुद अमृतसर की ऐतिहासिक ‘लाल कोठी’ है. जो अपनी विंटेज वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती है. यह लोकेशन फिल्म धुरंधर की कहानी को और भी प्रभावशाली बनाती है. ऐसे में फिल्म में दर्शकों को जो हवेली पाकिस्तान की लगती है, वह असल में भारत में हैं और सांस्कृतिक विरासत है. 

लाल कोठी में दो दिन चला धुरंधर का शूट

मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान लाल कोठी के केयरटेकर दीपक यादव ने बताया कि दो दिनों तक फिल्म धुरंधर की शूटिंग यहां चली थी. इस दौरान अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, सौम्या टंडन के साथ फिल्म की पूरी टीम यहां मौजूद थी. इंटरव्यू में दीपक यादव ने बताया फिल्म शूटिंग के लिए इस ऐतिहासिक इमारत का प्रतिदिन शुल्क 50,000 रुपये तक है. इस कोठी को किसी निजी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है.

कई बड़ी फिल्मों की पसंद रही है लाल कोठी

दीपक यादव ने इंटरव्यू में बताया किर, ऐसा पहली बार नहीं है लाल कोठी में पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग हुई है. ऋषि कपूर और रेखा की फिल्म सदियां समेत कई फिल्में यहां फिल्माए गए हैं. पिछले साल भी संजय दत्त, अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह भी यहां शूटिंग के लिए आए थे. वहीं सनी देओल अपने बेटे करण देओल भी इस लोकेशन पर आ चुके हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Tiger Shroff: जानलेवा हमले के 4 दिन बाद टाइगर श्रॉफ ने क्यों बेचा करोड़ों का घर? कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने जुलाई 2018 में डेवलपर कीस्टोन रियल्टर्स से ₹7.61 करोड़ (लगभग…

Last Updated: October 25, 2026 13:30:11 IST

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को हराने के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, तिलक वर्मा नहीं इस खिलाड़ी की भी जमकर की तारीफ

IND VS NZ: टीम की जीत में तिलक वर्मा का अहम रोल रहा. उन्होंने 26…

Last Updated: October 25, 2026 13:01:15 IST

सुहागरात पर पत्नी के साथ क्या हुआ? स्विमिंग पूल में डुबोने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, ससुर ने भी झाड़ा पल्ला

Ludhiana Religion Conversion: लुधियाना में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने ससुराल पक्ष पर जबरन…

Last Updated: October 25, 2026 13:00:28 IST

Bigg Boss 20: स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव को सुनाई खरी-खोटी? मुंहबोले भाई को लेकर कही बड़ी बात! बोलीं – ‘मसाज पार्लर…’

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लव…

Last Updated: October 25, 2026 12:08:08 IST

भारत को मिला नया फिनिशर! नमन धीर के तूफान से इन 3 खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन;  हो सकते हैं टीम इंडिया के दरवाजे बंद

Naman Dhir: नमन धीर ने शनिवार, 24 अक्टूबर को खेले गए दूसरे T20I मैच में…

Last Updated: October 25, 2026 11:42:08 IST

Tiger Shroff Firing Case: प्लान A हुआ फेल, फिर शुरू हुआ Plan B… बस छूटी तो पकड़ी ट्रेन, पर किस्मत ने नहीं दिया साथ; पुलिस ने धर दबोचा

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीनों शूटर पहले बस से दिल्ली…

Last Updated: October 25, 2026 11:41:22 IST