<
Categories: देश

‘संवेदनशील सामग्री हटाने की कोशिश’, रविशंकर प्रसाद ने ममता बनर्जी पर लगाया आरोप

गुरुवार को ईडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि कोयला तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले में छापेमारी के दौरान सीएम कोलकाता में आई-पैक के निदेशक प्रतीक जैन के आवास में जबरन दाखिल हुईं. इस पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Ravishankar Prasad on Mamata Banerjee: बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है, उन्होंने शुक्रवार को एक निजी राजनीतिक परामर्श कंपनी के कार्यालय पर ईडी की छापेमारी के दौरान सीएम की हरकत की निंदा की. केंद्र में सत्तारूढ़ और पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने जो किया है, उससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने कुछ संवेदनशील चीज छुपाने की कोशिश की. अगर वो ऐसा नहीं करतीं, तो हो सकता था कि वे और उनकी पार्टी का कथित कोयला तस्करी घोटाले का खुलासा हो सकता था और वो फंस सकती थीं. 

सीएम ममता पर लगा ये आरोप

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिन ईडी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि जब वे कोलकाता में आई-पैक के निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी कर रहे थे. इसी दौरान सीएम ममता बनर्जी वहां पहुंचीं और अधिकारियों को धमकाकर कागजात छीनकर ले गईं. साथ ही वे कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत जरूरी सबूत भी अपने साथ लेकर चली गईं. इसके कारण उनकी बर्बर कार्रवाई की परिस्थितियां संदिग्ध हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी राज्य पुलिस अधिकारियों के साथ एक निजी परामर्श कंपनी के परिसर में जबरन गईं, जहां पर पहले से जांच चल रही थी. उन्होंने ईडी के जांच अधिकारियों को धमकाया और उनसे कागजात छीन लिए और फिर वहां से चली गईं. 

‘सीएम को किस बात का डर?’

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीते सालों से मुख्यमंत्री रहने के कारण वे शासन के तौर-तरीके अच्छे से जानती हैं. सीएम रहने से पहले वे केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम कर चुकी हैं. ऐसे में वे नियम-कानून अच्छे से जानती हैं. इसका साफ मतलब तो यही है कि वे किसी संवेदनशील चीज को बचाने की कोशिश कर रही थीं. ये ऐसी चीज हो सकती है, जो उन्हें और उनकी पार्टी को फंसा सकती है. इसके अलावा और क्या ही अनुमान लगाया जा सकता है. उन्होंने सीएम पर सवाल उठाया कि सीएम ममता को ऐसा क्यों करना पड़ा और उन्हें किस बात का डर था?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST