<
Categories: मनोरंजन

Drishyam 3 Box Office Collection: दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में उछाल, दुनियाभर में 407 करोड़ रुपये का कलेक्शन; मेकर्स हुए खुश

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने आठवें दिन 14.50 करोड़ रुपये कमाए. भारत में नेट कलेक्शन 260 करोड़ और दुनियाभर में ग्रॉस कमाई 407 करोड़ रुपये पहुंच गई.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 9 अक्टूबर को भारत में 14.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 260 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 407 करोड़ रुपये हो गया है.

दूसरे शुक्रवार को बढ़ी फिल्म की कमाई

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने दूसरे शुक्रवार को भारत में 14.50 करोड़ रुपये कमाए. यह गुरुवार की 13 करोड़ रुपये की कमाई से करीब 11.5 प्रतिशत ज्यादा है. फिल्म ने शुक्रवार को देशभर में 14,583 शो के जरिए यह कलेक्शन किया. भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 312 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं, विदेशों में फिल्म ने शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 95 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह फिल्म की दुनियाभर की कुल ग्रॉस कमाई 407 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

पहले हफ्ते में भी रहा शानदार प्रदर्शन

फिल्म ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में 62 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ शुरुआत की थी. शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. सोमवार को 21 करोड़, मंगलवार को 19.50 करोड़, बुधवार को 15.50 करोड़ और गुरुवार को 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने भारत में कुल 245.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. दूसरे शुक्रवार की कमाई के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 260 करोड़ रुपये हो गया.

आठवें दिन थिएटर में कितने दर्शक पहुंचे?

शुक्रवार को फिल्म के हिंदी 2D वर्जन की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 17.87 प्रतिशत रही. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 6.77 प्रतिशत, दोपहर में 12.38 प्रतिशत और शाम के शो में 18.15 प्रतिशत दर्ज की गई. रात के शो को सबसे ज्यादा दर्शक मिले और ऑक्यूपेंसी 31.54 प्रतिशत तक पहुंच गई. फिल्म ने आठवें दिन करीब 5.82 लाख दर्शकों की फुटफॉल दर्ज की. इसके साथ ही भारत में फिल्म देखने वाले दर्शकों की कुल संख्या 1.07 करोड़ से ज्यादा हो गई है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक बार फिर विजय सालगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अजय देवगन ने निभाया है. विजय अपने परिवार को पुलिस की नई जांच से बचाने की कोशिश करता है. इस बार जयदीप अहलावत नए पुलिस अधिकारी राजवीर तोमर के रूप में नजर आते हैं, जो विजय के खिलाफ नए सबूत जुटाकर उसे कानून के शिकंजे में लाना चाहता है. फिल्म में एक बार फिर सस्पेंस, पारिवारिक रिश्तों और सही-गलत के बीच की लड़ाई देखने को मिलती है. 

ये भी पढ़ें:Ranbaali Trailer: अकाल, अंग्रेजों का अत्याचार और खूनी जंग…विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ का ट्रेलर देखिए

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Rashid Khan: दुनिया का कोई गेंदबाज जो नहीं कर पाया, राशिद खान ने टी20 में रचा इतिहास

Rashid Khan: जिम्बाब्वे 222 रन के टारगेट का पीछा कर रहा था. इस पारी में…

Last Updated: October 30, 2026 17:22:11 IST

पति के लिए रखा था निर्जला व्रत, चांद देखने छत पर गई महिला की गिरकर मौत, पति और बेटे पर टूटा दुखों का पहाड़

Hamirpur Karwa Chauth accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में करवा चौथ की रात एक…

Last Updated: October 30, 2026 17:21:41 IST

Caught on Camera: बंदर की गोद में नजर आया नन्हा पप्पी, पेड़ पर बैठकर ऐसे रखा ख्याल; वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो!

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 30, 2026 17:21:38 IST

IND VS NZ 4th T20i Highlights: न गेंदबाज चले, न बल्लेबाज! कीवियों ने टीम इंडिया को बुरी तरह धोया, न्यूजीलैंड में 7 साल बाद हारा भारत

IND VS NZ 4th T20i Highlights: चौथे T20I में, इंडियन कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस…

Last Updated: October 30, 2026 17:12:52 IST

Eetha Trailer: नौवारी साड़ी, हरी चूड़ियां और लावणी का जलवा…लावणी की दुनिया में दिखा श्रद्धा कपूर का दमदार अंदाज

Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज हो…

Last Updated: October 30, 2026 17:02:45 IST