Jantar Mantar Gen Z Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दीं. फैसले से हजारों यात्री परेशान हैं. रेलवे विशेषज्ञों और कर्मचारी संगठनों ने इसे यात्री-विरोधी कदम बताया.
CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दीं
Jantar Mantar Gen Z Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से पहले रेलवे ने 250 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है. रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है और इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर CJP की अगुवाई में छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. प्रदर्शन से पहले रेलवे ने भी एहतियाती कदम उठाते हुए नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों से जुड़ी 250 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है.
रेलवे बोर्ड के फैसले के तहत उन यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिन्हें 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना होना था. इसके अलावा, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं. दोनों स्टेशनों से रवाना होने वाली कुछ ट्रेनों और लोकल सेवाओं को भी रद्द किया गया है, जिससे कुल संख्या 250 से अधिक हो गई है.
ट्रेनों को बड़े पैमाने पर रद्द किए जाने की रेलवे विशेषज्ञों और कर्मचारी संगठनों ने आलोचना की है. रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य (इंजीनियरिंग) सुबोध जैन ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि विरोध-प्रदर्शन के कारण इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना प्रदर्शनकारियों के सामने झुकने जैसा है. उनके मुताबिक, पहले विरोध के दौरान एक-दो ट्रेनें रद्द होने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इतने बड़े स्तर पर ऐसा होना असामान्य है.
ये भी पढ़ें: Delhi Protest: नहीं बुक कर पाएंगे OYO, 23000 पुलिस फोर्स तैनात; दिल्ली प्रर्दशन से पहले सरकार के 10 कदम
ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्र ने PTI से बातचीत में इस फैसले को यात्री-विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि अचानक ट्रेनें रद्द होने से मेडिकल जरूरतों, कामकाज और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए यात्रा करने वाले हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर ट्रेनें रद्द किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: Delhi Protest: आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे 57 मेट्रो स्टेशन, जारी किया गया नाम; देखें लिस्ट
IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…
Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…
UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…
Weather Update 10 October 2026: मौसम विभाग ने जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर,…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने आठवें…
Petrol Diesel Price Today 10 October 2026: राजधानी दिल्ली में आज डीज़ल की कीमत ₹95.20…