<
Categories: मनोरंजन

Netflix पर नहीं, इस OTT पर आने वाली है Ek Deewane Ki Deewaniyat! कंफर्म रिलीज डेट हुई अनाउंस

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: हर्षवर्धन (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' कब और किसी ऑटीटी पर रिलीज होगी? अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़े पूरी डिटेल्स

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: 21 अक्टूबर को सीनेमाघरो में फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. फिल्म में  बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेंस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) थी और दोनों की जबरदस्त जोड़ी ने पूरे थिएटर को हिलकर रख दिया था. फिल्म की कहानी बेहद इमोशनल लव स्टोरी थी, जो लोगों के दिलों को छू गई. अगर आप इस फिल्म को थिएटर पर नहीं देख पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब ये फिल्म जल्द ही ऑटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज  (OTT Releease)  होने जा रही हैं, जिसक कंफर्म रिलीज डेट भी सामने आ गई है. आइये जानते हैं कब और किसी ऑटीटी पर रिलीज होगी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’?

कब और किसी ऑटीटी पर रिलीज होगी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षवर्धन और सोनम बाजवा (Harshvardhan Rane-Sonam Bajwa) की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस महीने यानी दिसंबर में ही क्रिसमस के मौके पर ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.  फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 26 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया के जरिए मूवी लवर्स को दी है. जी5 ने अपने ऑफिशियल पसोशल मीडिया पर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ (Ek Deewane Ki Deewaniyat) का पोस्टर शेयर किया और लिखा- ‘इन छुट्टियों में प्यार दस्तक नहीं देता, वो समा लेता है.’  साथ ही  पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘इस छुट्टियों के मौसम में, हर गुलाब में इश्क दिखेगा, और उसके कांटों में ‘एक दीवाने की दीवानियत’! ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का प्रीमियर 26 दिसंबर से सिर्फ जी5 पर.’

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हर्षवर्धन (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा  (Sonam Bajwa) की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’  (Ek Deewane Ki Deewaniyat)  का बजट 25 से 30 करोड़ रुपए था और सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने बोक्स ऑफिस पर 78.98 करोड़ रुपए तक का तगड़ा कलेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में शाद रंधावा और सचिन खेडेकर भी अहम रोल में दिखाई दिए थे. फिल्म मिलाप जवेरी के डायरेक्शन में बनी थी. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST