Yadav Ji Ki Love Story Controversy: 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. यादव समाज की ओर से इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की जा रही है. इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस प्रगति तिवारी के भाई मृदुल तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि फिल्म से उनका किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है.
'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर मृदुल तिवारी का आया बयान
Yadav Ji Ki Love Story Controversy: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर विवाद जारी है. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. साथ ही फिल्म पर रोक लगाने की मांग की जा रही है. इस बीच यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट रहे मृदुल तिवारी ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विवाद में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर सोशल मीडिया के जरिए स्पष्ट किया कि इस फिल्म से उनका किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है. दरअसल, फिल्म में मुख्य अभिनेत्री प्रगति तिवारी हैं, जो मृदुल तिवारी की बहन हैं. इसी वजह से फिल्म का विरोध करने वाले सोशल मीडिया पर प्रगति के साथ-साथ मृदुल को भी निशाना बना रहे हैं.
मृदुल तिवारी का आरोप है कि कई यूजर्स उन्हें गालियां और धमकियां तक दे रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनका फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ से रत्ती भर भी लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा- ”न तो मैंने यह फिल्म बनाई है और न ही मैं इसके नाम को बदल सकता हूं.”
उन्होंने आगे कहा- “मैं यह बात कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुका हूं और पढ़े-लिखे, समझदार लोग इस सच्चाई को समझ भी चुके हैं. लेकिन, जो लोग बिना जानकारी के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें समझाना बेकार है.”
यूट्यूबर ने आगे कहा- ”किसी भी समाज की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं है. मैं सभी की भावनाओं का सम्मान करता हूं और अगर लोगों को फिल्म के नाम पर आपत्ति है, तो मैं आप सभी के साथ हूं. आप नाम बदलवाओ.” साथ ही अपने पोस्ट में मृदुल लोगों से गलत जानकारी न फैलाने की अपील की.
बता दें कि इस फिल्म का यूपी के कई शहरों में यादव समाज के लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म का टाइटल और कहानी एक विशेष समाज को गलत तरीके से पेश करती है, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचता है.
विरोध की वजह से फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना और कलाकारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है. प्रदर्शनकारियों ने सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर उनके इलाकों में फिल्म दिखाई गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
गौरतलब है कि इससे पहले मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घुसखोर पंडत’ को लेकर भी काफी विवाद हो चुका है. विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म के नाम को बदलने के लिए भी कहा है.
Flipkart Big Billion Days 2026: बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान, आमतौर पर स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स,…
Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो…
Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत 06 अक्तूबर को रखा जाएगा. अगर आप भी…
ChatGPT Dot को एक ऐसे AI असिस्टेंट के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे…
Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और…
Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…