Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है. उनकी मदद के लिए कई एक्टर्स आगे आ रहे हैं. अब एक मशहूर सेलेब्रिटी ने राजपाल यादव को शो में जीती हुई अपनी पूरी राशि दे दी. जानिए आखिर कौन हैं वो.
राजपाल यादव
Actor Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव के लिए बीते दिन काफी मुश्किल रहे. उनके ऊपर 9 करोड़ रुपये का कर्ज होने के कारण उन्हें जेल तक जाना पड़ा था. हालांकि, इसके बाद कई सितारों ने उनकी आर्थिक मदद की. अब एक और सेलेब ने दरियादिली दिखाते हुए राजपाल यादव को अपनी पूरी प्राइज मनी दे दी है. इस फैसले की लोग तारीफ कर रहे हैं. चलिए जानते हैं उस सेलेब के बारे में.
वो सितारा कोई और नहीं, बल्कि फिल्म निर्माता एकता कपूर हैं. एकता कपूर इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं. हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार के रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में एकता कपूर, राजपाल यादव और वामिका गब्बी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान फिल्म निर्माता ने शो में जीती हुई अपनी जीती हुई पूरी राशि राजपाल यादव को देने का फैसला किया.
शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अक्षय कुमार संग तीनों सितारों ने खूब मौजमस्ती की और उन्होंने गेम खेलने के दौरान राशि भी जीती. इसी दौरान एक सेगमेंट में प्रतिभागियों से पूछा गया कि वे जीती हुई रकम का क्या करेंगे. इस दौरान एकता ने राजपाल यादव का समर्थन किया, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियां बजाईं और यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, शो में जीती गई रकम की सही जानकारी नहीं दी गई, लेकिन एकता का यह कदम उनकी दरियादिली और अच्छे दिल को दिखाता है.
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता प्रियदर्शन 14 सालों बाद एक साथ आ रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव. परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, जिस्सू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर सहित कई जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स की एक शाखा बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से किया गया है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
अयोध्या के राम मंदिर के पास राजघाट पर मची अफरा-तफरी! महायज्ञ के दौरान अचानक भड़की…
Movies-Series on Farzi Baba: हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में और सीरीज बनी हैं, जिन्होंने…
Model Dentures Fall Off: वायरल वीडियो में 'मिस थाईलैंड' प्रतियोगिता के दौरान, कंटेस्टेंट कमोलवान चनाकागो…
नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन दी और रातों-रात बदल गई किस्मत! एक किसान को मिला…
Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू स्थित अपना नया घर खरीदा…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर…