Emmy Awards: दरअसल, एमी अवार्ड्स ड्रामा, कॉमेडी, लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज़ जैसी अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस को अवार्ड देते हैं. मैथ्यू राइस ने लिमिटेड सीरीज़ और कॉमेडी सीरीज़ दोनों कैटेगरी में बेस्ट लीड एक्टर जीतकर इतिहास रच दिया.
मैथ्यू राइस ने एमी अवॉर्ड्स 2026 में रचा इतिहास
Emmy Awards: टेलीविज़न की दुनिया के ऑस्कर माने जाने वाले एमी अवार्ड्स के 78वें एडिशन के विनर्स का नाम सामने आ गया है. अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड्स दिए गए. नोआ वाइल, रिया सीहॉर्न, टॉम पेल्फ्रे और एलिसन जेनी जैसे स्टार्स ने 2026 में यह प्रतिष्ठित अवार्ड जीता. लेकिन, अवार्ड्स सेरेमनी की हाईलाइट ब्रिटिश एक्टर मैथ्यू राइस रहे. उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो अवार्ड्स जीते. खास बात यह है कि उन्हें बेस्ट लीड एक्टर के दोनों अवार्ड मिले.
दरअसल, एमी अवार्ड्स ड्रामा, कॉमेडी, लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज़ जैसी अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस को अवार्ड देते हैं. मैथ्यू राइस ने लिमिटेड सीरीज़ और कॉमेडी सीरीज़ दोनों कैटेगरी में बेस्ट लीड एक्टर जीतकर इतिहास रच दिया.
मैथ्यू राइस को अपना पहला बेस्ट लीड एक्टर अवार्ड कॉमेडी सीरीज़ विडोज़ बे के लिए मिला. बेस्ट लीड एक्टर का दूसरा अवार्ड क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ “द बीस्ट इन मी” को मिला. मैथ्यू राइस ने दोनों सीरीज़ में ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिससे उन्हें बहुत तारीफ़ मिली. इसीलिए उन्हें दोनों सीरीज़ के लिए बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड मिला. सबसे खास बात यह है कि वह एमी अवॉर्ड्स के 78 साल के इतिहास में एक ही दिन में दो बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले एक्टर बन गए. यह कामयाबी उनसे पहले किसी भी एक्टर ने नहीं जीती थी.
हालांकि, अगर दोनों सीरीज़ के OTT प्लेटफॉर्म की बात करें, तो आप “विडोज़ बे” को एप्पल टीवी पर देख सकते हैं. “द बीस्ट इन मी” OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. ध्यान देने वाली बात यह है कि “विडोज़ बे” ने न सिर्फ़ बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता, बल्कि इस सीरीज़ ने कुल 14 अवॉर्ड भी जीते हैं.
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…
Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…