<
Categories: मनोरंजन

मोहब्बत के लिए जंग लड़ रहे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ के ट्रेलर में दिखा खूंखार लुक, तबाही मचाएगा शबाना आजमी का किरदार!

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. शिवम पंडित 19 साल बाद बदला लेने वापस आ गए हैं. ट्रेलर में इमरान हाशमी, शबाना आजमी और दिशा पाटनी खतरनाक किरदार में वापस आ रहे हैं.

Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन का सीक्वल है. इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी ने लंबे समय बाद इंडस्ट्री में  वापसी कर रहे हैं. फिल्म में वे शिवम पंडित का किरदार निभाएंगे. ट्रेलर में उका खतरनाक लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वे शिवम पंडित बनकर बदला लेंगे. वहीं ट्रेलर में शबाना आजमी के किरदार ने लोगों को हैरत में डाल दिया है. उम्मीद लगाई जा रही है कि वे एक डार्क किरदार में नजर आएंगी, जो काफी सस्पेंसफुल होगा. 

आवारापन 2 के ट्रेलर में इमरान हाशमी के साथ ही दिशा पाटनी और शबानी आजमी नजर आएंगी. दिशा पाटनी हाई ऑक्टेन स्टंट कर रही हैं और शबाना आजमी मेन विलेन के किरदार में नजर आ रही हैं. वहीं इमरान हाशमी मार खाते हुए और लोगों को मारते हुए नजर आ रहे हैं. 

ट्रेलर में क्या है?

आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर की शुरुआत में इमरान हाशमी को लटका हुआ दिखाया गया है. इसके बाद शबाना आजमी वहां आती हैं और वे कहती हैं कि कितनी हसीन शक्ल है, मौत से मिलने का शौक है तुम्हें. इसके बाद शिवम पंडित शबाना से कहते नजर आते हैं कि मेरा मौत से पुराना नाता है. इसके बाद इमरान हाशमी और दिशा पाटनी का खतरनाक लुक देखने को मिलता है. वहीं अंत में इमरान हाशमी रौद्र रूप दिखाते हैं और लोगों को मारते नजर आते हैं. वे गुंडों से कहते हैं, ‘एक-एक करके मरोगे या सभी एक साथ में?’ 19 साल बाद शिवम पंडित बदला लेने के लिए वापस आ रहे हैं.

क्या है लोगों का रिव्यू?

ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि फिल्म का ट्रेलर ऐसा ही होना चाहिए. एक ने लिखा कि सिनेमा एक बार फिर बढ़िया काम कर रहा है. एक ने लिखा कि असली हीरो वापस आ गया है. एक ने लिखा ‘पूरा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ, वेलकम बैक’. एक ने लिखा कि थिएटर तक लोगों को वापस लाने के लिए ये गाना ही काफी है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST