20 साल की अभिनेत्री सारा अर्जुन (Actress Sara Arjun) ने फिल्म 'धुरंधर' की सफलता (Film Dhurandhar Success) के बाद IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों (Popular Indian Celebrities) की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर दिगग्ज हस्तियों को भी पछाड़ दिया है.
अभिनेत्री सारा अर्जुन ने IMDb की सूची में पहला स्थान किया हासिल
Popular India Celebrities: हिंदी फिल्म जगत में उभरते सितारों का दबदबा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है, और इसका ताज़ा उदाहरण IMDb की हाल ही में रैंकिंग में देखने को मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर’ की शानदार सफलता और हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इसकी रिलीज के बाद, अभिनेत्री सारा अर्जुन (Sara Arjun) इस समय भारत की सबसे लोकप्रिय हस्ती देखने को मिल रही है, जिसपर दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार बरसाया है.
दरअसल, IMDb द्वारा जारी साप्ताहिक सूची, जो दुनिया भर के 200 मिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ताओं के पेज व्यू और सर्च डेटा पर आधारित होती है, उस सूची में सारा अर्जुन ने नंबर 1 स्थान हासिल कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. जहां, 20 साल की सारा ने न सिर्फ अनुभवी कलाकारों को पछाड़ा, बल्कि अपने सह-कलाकार और बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को भी दूसरे स्थान पर पहुंचाने में बड़ी सफलता हासिल की है.
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन ने ‘यलीना’ का किरदार निभाकर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. सारा अर्जुन के रोल की दर्शकों ने जमकर सराहना की है. तो वहीं, फिल्म की लोकप्रियता का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 10 की सूची में फिल्म की पूरी टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है. जिसमें पहले स्थान पर सारा अर्जुन, दूसरे पर रणवीर सिंह, छठे स्थान पर आदित्य धर और सातवें स्थान पर अक्षय खन्ना हैं.
सारा अर्जुन ने अपने दमदार किरदार से प्रमुख हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, इस सूची में सारा और रणवीर के बाद सनी देओल (बॉर्डर 2 की सफलता के कारण) तीसरे स्थान पर हैं, जबकि शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भी शीर्ष 10 की सूची में आते हैं.
तो वहीं, दूसरी तरफ सारा अर्जुन, जो कभी भारत की सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली बाल कलाकार (Child Actor) रह चुकी हैं. उन्होंने इस रैंकिंग के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराने में बड़ी सफलता हासिल की है. तो वहीं, फिल्म ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई और इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (19 मार्च, 2026 को रिलीज) की चर्चा ने उन्हें इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती बना दिया है.
Mughal Harem Delhi Red Light GB Road Connection: मुगल हरम में रह रहीं रखैलों को…
Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…
MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…
Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…
Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…
Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…