<

छोटे पर्दे का ‘मानव’ जो बॉलीवुड का बना ‘धोनी’, एक चमकते सितारे की अनकही दास्तां

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Late Actor Sushant Singh Rajput) के जन्मदिन पर आज भी उनके सैकड़ों फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं और साथ ही उनके लिए लगातार इंसाफ भी मांग रहे हैं. बिहार के एक छोटे शहर से लेकर मायानगरी मुंबई में आकर अपनी एक्टिंग (Acting) से लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

Sushant Singh Rajput’s Journey: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर आज भी लाखों फैन्स उनको याद कर रहे हैं. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का सफर किसी फिल्मी पटकथा से बिल्कुल भी कम नहीं था, जिसमें एक छोटे शहर का लड़का अपनी आंखों में हजारों सपने लेकर निकलता है और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सफलता के शिखर को छूता है. तो वहीं, दूसरी तरफ  उनका जीवन प्रेरणा और त्रासद मोड़ का एक ऐसा मिश्रण है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. 

इंजीनियरिंग में 7वीं रैंक किया हासिल

सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ एक  बेहतरीन अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि एक असाधारण छात्र भी थे. उन्हें पढ़ने लिखने का शुरू से शौक था. साल 2003 में AIEEE में उन्होंने भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया था. इतना ही  नहीं, वे भौतिकी (Physics) में नेशनल ओलंपियाड के विजेता भी रह चुके हैं. इसके अलावा दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के बाद भी, उनकी रुचि कला की तरफ तेजी से बढ़ने लगई, वहीं, से ही उन्होंने बॉलीवुड में एक्टर बनने का सपना देखा था. हालांकि, उनके पिता यह नहीं चाहते थे कि बेटा इंजीनियरिंग से फिल्मी दुनिया में कदम रखे. 

टेलीविजन से बॉलीवुड तक का अनोखा सफर

सुशांत को ज्यादातर ‘दूसरा शाहरुख खान’ भी कहा जाता था.  इसके पीछे की वजह यह थी कि शाहरुख की तरह सुशांत का भी फिल्म इंडस्ट्री में कोई ‘गॉडफादर’ या पारिवारिक कनेक्शन नहीं था. इतना ही नहीं,  उन्होंने अपनी शुरुआत छोटे पर्दे के धारावाहिक ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘पवित्र रिश्ता’ के ‘मानव’ के रूप में मिली, जिससे लाखों लोग ने खूब पसंद भी किया. तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी प्रतिभा टीवी तक सीमित नहीं रही. साल 2013 में उन्होंने बॉलीवुड में अपना  पहला कदम फिल्म ‘काय पो छे!’ से किया. इसके साथ ही उन्होंने  ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘छिछोरे’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों से साबित कर दिया कि वे एक मंझे हुए कलाकार हैं.  वे सितारों, ब्रह्मांड और क्वांटम फिजिक्स में गहरी रुचि रखते थे, जो उन्हें अन्य अभिनेताओं से सबसे ज्यादा अलग बनाता था. 

दुखद अंत और अंतहीन विवाद

14 जून साल 2020 को ऐसी खबर आई जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा ही नहीं था. सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए. उनकी मृत्यु की खबर ने न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ा दी. उनकी मौत की खबर सामने आते ही लोगों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई थी.  भारतीय मीडिया और जांच एजेंसियों के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया. उनकी मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में ‘भाई-भतीजावाद’ और बाहरी लोगों के साथ होने वाले भेदभाव पर एक उग्र बहस छिड़ गई थी. इतना ही नहीं, इस मामले की जांच में CBI, ED और NCB जैसी बड़ी एजेंसियों तक को शामिल किया गया. सुशांत के प्रशंसकों ने ‘Justice for SSR’ मुहिम के जरिए महीनों तक सोशल मीडिया पर दबाव बनाए रखा

सुशांत सिंह राजपूत का जाना सिर्फ एक अभिनेता का खोना नहीं था, बल्कि उन करोड़ों युवाओं के सपनों का टूटना था जो बिना किसी सिफारिश के अपनी जगह बनाना चाहते हैं. वे आज भी अपनी फिल्मों और अपनी उन अधूरी डायरियों के जरिए लोगों के दिलों में जीवित हैं, जिनमें उन्होंने अपने 50 सपनों की सूची लिखी थी. 

Darshna Deep

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST