<

क्या रियलिटी शो ‘द 50’ से दिग्विजय राठी और करण पटेल हुए बाहर? वायरल वीडियो से फैंस में मची खलबली

रियलिटी शो 'द 50' (The Reality Show 50) को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर ज़ोरों-शोरों से चर्चा की जा रही है. जहां, वायरल वीडियो (Viral Video) के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) और करण पटेल (Karan Patel) को शो से बाहर निकाल दिया गया है.

The Reality Show 50: सोशल मीडिया पर इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ का क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन, हाल ही में एक वायरल हुए वीडियो ने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. वायरल वीडियो को देखने के बाद शो को पसंद करने वाले प्रशंसकों के बीच खलबली मच गई है. दूसरी तरफ ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि शो के सबसे मजबूत प्रतियोगी दिग्विजय राठी और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता करण पटेल ने शो को ही बीच में छोड़ दिया है. जहां, दिग्विजय अपनी ‘स्प्लिट्सविला’ की लोकप्रियता की वजह से युवाओं में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं, तो वहीं करण पटेल का बाहर होना दर्शकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. 

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

रियलिटी शो ‘द 50’ एक ऐसा फॉर्मेट है जहां 50 मशहूर हस्तियां एक साथ एक छत के नीचे एक दूसरे के साथ न सिर्फ (Competition) करती हैं, बल्कि जंकर कांटे की टक्कर भी दिए जाते हैं. लेकिन, हाल ही में लीक हुई फुटेज और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, एक मुश्किल टास्क के बाद दिग्विजय और करण को गेम से बाहर निकलते देख देखा गया है. 

क्या दिग्विजय राठी शो से हुए बाहर?

तो वहीं, दूसरी तरफ दिग्विजय राठी  को इस शो का ‘मास्टरमाइंड’ माना जा रहा था. हालांकि, वायरल वीडियो और खबरों की मानें तो वे एक वोटिंग प्रक्रिया या फिर गठबंधन (Alliance) का शिकार हो गए हैं. लेकिन, उनके शो से बाहर होने की खबर ने उनके फैंस को पूरी तरह से निराश कर दिया है, क्योंकि वे उन्हें शो के विजेता के रूप में देख रहे थे. 

यहां देखें वायरल वीडियो

करण पटेल की एग्जिट से फैंस में खलबली

जाने माने टीवी एक्टर करण पटेल, जो अपनी बेबाकी और नेतृत्व क्षमता के लिए देशभर में सबसे ज्यादा मशहूर हैं, अब उनका शो से जाना काफी चौंकाने वाला बताया जा रहा है. लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक,  उनके और शो के अन्य प्रतियोगियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी जिसके बाद उन्हें शो से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है. 

वीडियो के बाद लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स (X) और इंस्टाग्राम पर #The50 शो खूब तेजी से ट्रेंड कर रहा है.  अब वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों के दो गूट बंट गए हैं. जहां, एक का मानना है कि यह शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए सिर्फ एक अफवाह या ‘फेक एविक्शन’ है, जबकि दूसरे लोग यह कह रहे हैं कि इसे शो की गिरती साख मान रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ बिना इन दो बड़े चेहरों के शो की लोकप्रियता पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. 

शो के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर क्या की पुष्टि?

फिलहाल, अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर शो के मेकर्स या फिर खुद प्रतियोगियों ने किसी भी तरह से आधिकारिक तौर पर इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है. लेकिन, रियलिटी शोज में ज्यादा ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं जहां बाहर हुए खिलाड़ी ‘वाइल्ड कार्ड’ बनकर एक बार फिर से वापस लौटते हैं. तो वहीं, दर्शकों को अब आने वाले एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार है ताकि इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई सभी के सामने आ सके. 

Darshna Deep

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST