Evergreen Song: बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं. ऐसा ही एक गाना है शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं न का, जिसके बोल, 'तुमसे मिलके दिल का है जो हाल क्या कहें' है. इसकी बैकग्राउंड स्टोरी काफी दिलचस्प है.
शाहरुख खान का सदाबहार गाना तुमसे मिलके दिल का है जो हाल क्या करे
Evergreen Song: बॉलीवुड के कई गाने ऐसे हैं, जो रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ जाते हैं. वहीं कुछ गानों के पीछे की कहानी इतनी दिलचस्प होती है कि उसे जानने के बाद गाना सुनने का अंदाज ही बदल जाता है. शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ का मशहूर गाना ‘तुमसे मिलके दिल का जो हाल’ भी कुछ ऐसा ही है. इस गाने के बोल लिखने वाले मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इसे तैयार करने में लंबा वक्त नहीं लिया था. म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के मुताबिक, जावेद अख्तर ने गाने के बोल महज 30 सेकंड में लिख दिए थे, वो भी गुस्से में.
दरअसल, अनु मलिक ने नकाश अजीज के पॉडकास्ट में इस गाने से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया था. अनु मलिक ने बताया कि इस गाने के बनने के पीछे फिल्म की डायरेक्टर फराह खान का बड़ा हाथ था. फराह ने उनसे एक कव्वाली बनाने को कहा था. अनु मलिक के लिए यह आसान काम नहीं था लेकिन उन्होंने अपने अंदाज में धुन तैयार कर दी. इसके बाद जब जावेद अख्तर के सामने यह धुन सुनाई गई तो उनका रिएक्शन देखकर अनु मलिक भी हैरान रह गए.
अनु मलिक के मुताबिक, जावेद अख्तर को धुन पसंद नहीं आई और उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि यह क्या है. तभी फराह खान ने उन्हें बताया कि उन्हें इसी धुन पर गाने के बोल लिखने हैं. अनु मलिक ने बताया कि जावेद अख्तर ने गुस्से में ही गाने के बोल लिखना शुरू कर दिया और हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने इसके लिए सिर्फ 30 सेकंड लिए. इतनी जल्दी लिखा गया यही गाना आगे चलकर ‘मैं हूं ना’ के सबसे यादगार गानों में शामिल हो गया.
फिल्म ‘मैं हूं ना’ फराह खान की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी. इसमें शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, जायेद खान, अमृता राव और सुनील शेट्टी जैसे सितारे नजर आए थे. फिल्म में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और देशभक्ति के साथ इसके गानों ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की. अनु मलिक ने यह भी कहा कि कोई गाना सिर्फ बनकर रिलीज हो जाना काफी नहीं है. उनके मुताबिक, ऐसा गाना बनना चाहिए जो लोगों के दिल में लंबे समय तक रहे और इतिहास में दर्ज हो जाए. ‘तुमसे मिलके दिल का जो हाल’ की कहानी शायद इसी बात की मिसाल है.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…