<

विदेशी छोरे ने मुंबई लोकल ट्रेन को बनाया डांस फ्लोर, लोगों के साथ किया भांगड़ा, देखें वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक विदेशी युवक मुंबई लोकल में पंजाबी गाना बजाता है. वो डांस करते हुए लोगों के पास जाता है और उन्हें भी डांस करवाता है.

Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन केवल सफर के लिए ही नहीं बल्कि मनोरंजन का भी साधन है. मुंबई की लोकल ट्रेन में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. हालांकि कई बार मुंबई  लोकल ट्रेन से कुछ ऐसी वीडियोज वायरल होती हैं, जो हमेशा के लिए याद बन जाती हैं. सोशल मीडिया पर भी ऐसी कई वीडियोज सामने आती हैं, जो लोगों को काफी पसंद आती हैं और लोग उन लोगों को लंबे समय तक याद रखते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक विदेशी युवक मुंबई लोकल में लोगों के साथ पंजाबी गाने पर डांस करता है. लोग भी उसका पूरी तरह से साथ देते हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं. 

डांस फ्लोर बनी मुंबई लोकल ट्रेन

दरअसल एक विदेशी युवक मुंबई लोकल के माहौल को डांस फ्लोर की तरह बना देता है. वो एक ब्लूटूथ स्पीकर लेकर उसमें तेज म्यूजिक बनाकर लोगों के बीच जाता है. पंजाबी बीट्स और लोगों की एनर्जी से ये लोकल ट्रेन का सफर भी जश्न में बदल जाता है. इस वीडियो को मुंबई लोकल ट्रेन में शूट किया गया है. 

इस गाने पर थिरके लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी युवक ब्लूटूथ पर तनू वेड्स मनु फिल्म का गाना मशहूर पंजाबी गाना  ‘साडी गली’ लोकल ट्रेन में बजाता है. वो डांस करते-करते लोगों के बीच जाता है. उसकी एनर्जी देख, वहां पर कुछ और लोग भी डांस करने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग हिचकिचाते हुए अलग हो जाते हैं, तो कुछ लोग डांस करने लगते हैं. कुछ लोग तालियां बजाकर एंजॉय करते हैं, तो कुछ लोग मोबाइल में उनकी वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं. 

अलग-अलग शहरों में वीडियो बनाता है युवक

बता दें कि ये वीडियो ed.people नाम के अकाउंट से शेयर की गई है. ये डांस करने वाले विदेशी युवक की इंस्टाग्राम आईडी है. इस आईडी पर वो लंबे समय से लोगों के साथ ऐसी वीडियोज बना रहा है. वो कभी दिल्ली, कभी मुंबई, तो कभी देश के किसी अन्य राज्य में वीडियो बनाता नजर आता है. इस वीडियो की तरह उसकी दूसरी वीडियोज को भी काफी पसंद किया जाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Child Borewell Rescue: बोरवेल में फंसा था मासूम, 23 घंटे बाद मिली जिंदगी; उज्जैन में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…

Last Updated: April 10, 2026 21:44:41 IST

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…

Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST

Nashik IT Company Case: नासिक के आईटी कंपनी में महिलाओं का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन भी कराया, गोमांस खाने के लिए किया गया मजबूर

Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…

Last Updated: April 10, 2026 20:57:47 IST

दिल्ली में बदल गया हाजिरी लगाने का तरीका, वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं बचेंगे, इन अफसरों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के…

Last Updated: April 10, 2026 20:37:54 IST

Mehak Pari Fight: महक-परी ने फिर काटा बवाल, पड़ोसी से जमकर की मारपीट, सड़क पर चलाती दिखीं डंडे

Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…

Last Updated: April 10, 2026 20:08:27 IST

91 की उम्र में झारखंड की सड़कों पर उतरे यशवंत सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में लिया, पतरातु में अनिश्चितकालीन धरना पर थें बैठे

Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…

Last Updated: April 10, 2026 20:25:00 IST