<
Categories: मनोरंजन

आमिर खान से लेकर रेखा तक , वो सितारे जिन्हें पसंद नहीं सोशल मीडिया का शोर

बॉलीवुड के यह Star Social Media की चकाचौंध से दूर रहना ही पसंद करते है. आमिर खान, रेखा, रणबीर कपूर, रानी मुखर्जी और सैफ अली खान अपनी Privacy को सबसे ऊपर रखते है और उनका मानना है कि Internet पर फोटो डालने के बजाय शांति से जीने और अपने काम पर Focus करने में है.

Celebrity Privacy : आज के समय में जब हर कोई अपने फोन में डूबा रहता है तो, बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे ऐसे भी है जो इस चकाचौंध से दूर रहना ही पसंद करते है. जहां एक तरफ कलाकार अपनी पल-पल की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते है, वहीं आमिर खान और रेखा जैसे बड़े सितारे ऑनलाइन से दूर ही रहना पंसद करते है. 

आमिर खान : दिखावा पसंद नहीं
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने साल 2021 में अचानक सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला कर लिया था. उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा था कि वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाते है, इसलिए अब वह इस ‘दिखावे’ को खत्म कर रहे है. आमिर का मानना है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए ही दर्शकों से जुड़े रहेंगे उनके काम की जानकारी लोगों को उनके प्रोडक्शन हाउस के जरिए ही मिलती रहेगी.

रेखा : रहस्य और सादगी की दुनिया
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा जी हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को गुप्त रखना पसंद करती है. उन्होंने आज तक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट नहीं बनाया है. रेखा का मानना है कि उनकी निजी जिंदगी सिर्फ उनके लिए ही है. वह आज भी पुराने अंदाज में जीना पसंद करती है और किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी तस्वीरें या विचार साझा नहीं करती है.

रणबीर कपूर: प्राइवेसी है सबसे जरूरी
आज की पीढ़ी के सबसे लोकप्रिय एक्टर में से एक होने के बावजूद रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं है. रणबीर का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपको हमेशा खुद को मनोरंजक दिखाना पड़ता है, जो उन्हें थका देने वाला लगता है. उन्हें अपनी प्राइवेसी बहुत प्यारी है वह चाहते है कि लोग उन्हें केवल उनके काम और फिल्मों के लिए जाने. 

रानी मुखर्जी: सादगी और बेटी की सुरक्षा
रानी मुखर्जी का मानना है कि वह सोशल मीडिया पर फिट नहीं बैठती है . उनका कहना है कि वह हर काम को पूरी मेहनत से करना पसंद करती है, और उन्हें लगता है कि वह सोशल मीडिया को अपना 100 प्रतिशत समय नहीं दे पाएंगी. खास तौर पर वह अपनी बेटी ‘अदिरा’ को लेकर बहुत सुरक्षित (Protective) महसूस करती है. रानी और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने फैसला किया है कि वे अपनी बेटी को कैमरों की चकाचौंध से दूर रखेंगे. उनका मानना है कि सोशल मीडिया पर लगातार फोटो डालने से बच्चों का बचपन सामान्य नहीं रह पाता है. 

सैफ अली खान: नेगटिवटी से बचाव और सुकून
वहीं दूसरी तरफ, सैफ अली खान का सोशल मीडिया से दूर रहने का कारण थोड़ा अलग है. उनका मानना है कि सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा नेगटिवटी होती है और यह इंसान का कीमती समय बर्बाद करता है. सैफ को किताबें पढ़ना और गिटार बजाना पसंद है, और वह इस समय को किसी ऐप पर दूसरों की जिंदगी देखने में खर्च नहीं करना चाहते.

Mansi Sharma

Recent Posts

Nervous 90s in IPL: ईशान किशन नहीं, ये 5 दिग्गज हैं सबसे ज्यादा ‘नर्वस 90s’ के शिकार, एक खिलाड़ी तो 7 बार चूका है शतक!

Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…

Last Updated: April 13, 2026 21:28:17 IST

शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरे आलू कटलेट, स्वाद में नंबर 1, नोट करें रेसिपी

अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…

Last Updated: April 13, 2026 20:45:03 IST

Mangalwar Ke Upay: क्या करियर में बार-बार मिल रही है असफलता? मंगलवार को करें ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…

Last Updated: April 13, 2026 20:40:39 IST

UP: 3 बच्चे किए, फिर भी पति से नहीं मिली संतुष्टि, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया ऐसा काम, युवक ने उठाया बड़ा कदम

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…

Last Updated: April 13, 2026 20:43:59 IST

मामला अंतिम निष्कर्ष तक… मालदा हिंसा मामले में ASG ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में दी रिपोर्ट

ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…

Last Updated: April 13, 2026 20:38:30 IST

मानसून से पहले मौसम विभाग ने बढ़ा दी टेंशन, 8 फीसदी कम बारिश होने का अनुमान; फसलों पर पड़ेगा असर?

Monsoon 2026 Forecast: मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून से पहले गहरी चिंता व्यक्त की…

Last Updated: April 13, 2026 20:28:52 IST