मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा (Women's Safety) का एक बेहद ही बेहतरीन मिसाल पेश किया है.
Mumbai Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मेट्रो को महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मिसाल के तौर पर पेश किया जा रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला आधी रात के समय मुंबई मेट्रो में अकेले यात्रा कर रही है और वह खुद को पूरी तरह सुरक्षित और सहज महसूस कर रही है. तो वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद, उन चिंताओं को दूर करता है जो ज्यादातर देर रात के सार्वजनिक परिवहन को लेकर महिलाओं के मन में एक डर रहता है.
तो वहीं, दूसरी तरफ मुंबई मेट्रो की इस सफलता के पीछे वहां की चाक-चौबंद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जहां, कई स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर CCTV कैमरों की निगरानी, सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के साथ-साथ इमरजेंसी टॉक-बैक बटन जैसी सुविधाएं यात्रियों के अलावा खास तौर से महिलाओं को सुरक्षित रहने का एरक तरह से पूरा विश्वास दिलाती हैं.
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला ने मेट्रो की साफ-सफाई, अच्छी रोशनी और वहां के शांत वातावरण की जमकर सराहना भी की है, जो इसे रात के समय यात्रा के लिए सड़क मार्ग या अन्य परिवहन के साधनों से पहले से और भी ज्यादा बेहतर विकल्प बनाता है.
जैसे-जैसे मुंबई मेट्रो का जाल तेजी से फैल रहा है, यह न सिर्फ ट्रैफिक कम कर रही है बल्कि सामाजिक सुरक्षा को भी ऊंचा उठा रही है. तो वहीं, नेटिज़न्स इस वीडियो को जमकर शेयर करते हुए अपनी विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसके अलावा कई महिलाओं ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे मेट्रो ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ देर रात घर लौटने की आजादी को और भी ज्यादा आसान बना दिया है.
UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…
Who is Salma Deewani: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चेहरा घूम रहा है, जिससे…
Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…
Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…