<
Categories: मनोरंजन

नेटफ्लिक्स पर होगा ‘फुल पैसा वसूल’ 15 जनवरी से रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में और सीरीज, ‘ब्रिजर्टन 4’ का भी है जलवा

नेटफ्लिक्स पर 15 से 31 जनवरी के बीच Entertainment का धमाका होने वाला है. Bridgerton S4, 'तेरे इश्क में' और 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्में और Series रिलीज के लिए तैयार है. थ्रिलर और रोमांस से भरपूर यह Netflix लिस्ट ओटीटी प्रेमियों के लिए बेहतरीन January गिफ्ट साबित होगी.

Netflix update : नए साल की शुरुआत के साथ ही नेटफ्लिक्स (Netflix) अपने यूजर्स के लिए मनोरंजन का बड़ा पिटारा खोलने जा रहा है. 15 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिनमें सबसे ज्यादा इंतजार Bridgerton Season 4 का हो रहा है. मनोरंजन का जबरदस्त डोज जनवरी का दूसरा हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. नेटफ्लिक्स ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रोमांस, थ्रिलर और एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा. इस लिस्ट में हॉलीवुड के साथ-साथ कई चर्चित भारतीय फिल्में भी शामिल है.
Bridgerton Season 4 (Part 1)
इस महीने की सबसे बड़ी रिलीज ब्रिजर्टन सीजन 4 है, जो 29 जनवरी को रिलीज होगी. इस बार कहानी बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के इर्द-गिर्द घूमेगी. फैंस इस ऐतिहासिक रोमांस ड्रामा के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे है.
Tere Ishk Mein
आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 23 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. इसमें धनुष मुख्य भूमिका में है. यह एक इमोशनल लव स्टोरी है जो दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है.
Dhurandhar
रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ 30-31 जनवरी को रिलीज होगी. यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसके डिजिटल राइट्स करोड़ों में बिके है.
The Rip
एक्शन और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ‘द रिप’ 16 जनवरी को रिलीज हो रही है. यह फिल्म सस्पेंस से भरपूर है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती है.
Agatha Christie’s Seven Dials
क्राइम और मिस्ट्री के शौकीनों के लिए अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास पर आधारित यह सीरीज 15 जनवरी को आ रही है. इसमें एक मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाई जाएगी.
Taskaree
The Smuggler’s Web इमरान हाशमी की नई सीरीज ‘तस्करी’ 14-15 जनवरी के आसपास रिलीज होगी. इसमें इमरान एक अलग और दमदार अवतार में नजर आएंगे, जो तस्करी की दुनिया के काले सच को दिखाएगा.
Bone Lake
हॉरर और सस्पेंस फिल्म ‘बोन लेक’ 15 जनवरी को रिलीज हो रही है. यह फिल्म उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें डरावनी कहानियों में दिलचस्पी है.
Mansi Sharma

Recent Posts

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 11:01:44 IST