<
Categories: मनोरंजन

Gandhari Review: ‘मिशन पर निकली मां’ बनीं तापसी पन्नू, ‘गांधारी’ में एक्शन भरपूर, लेकिन इमोशन ने किया निराश

Gandhari Review: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म गांधारी ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. फिल्म में एक्शन तो भरपूर है, जो लोगों को पसंद भी आ रहा है लेकिन इमोशनल एंगल काफी कमजोर है.

Gandhari Review: बॉलीवुड में मां और बच्चे के रिश्ते पर कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जहां अपने बच्चे को बचाने के लिए मां किसी भी हद तक जाती है. काजोल की ‘मां’, श्रीदेवी की ‘मॉम’ और ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘जज़्बा’ में भी मां के संघर्ष को दिखाया गया है. फिल्म में बदले की कहानी दिखाई गई थी. अब तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ भी इसी तरह की फिल्म लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म एक ऐसी मां की कहानी दिखाती है, जो अपनी बेटी को वापस पाने के लिए सिस्टम से लड़ने के साथ-साथ खुद मोर्चा भी संभालती है. हालांकि एक्शन के मामले में फिल्म अच्छी है लेकिन इमोशनल लेवल पर यह उम्मीद पर खरी नहीं उतरती है.

क्या है कहानी?

देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी ‘गांधारी’ की कहानी बानी यानी तापसी पन्नू के इर्द-गिर्द घूमती है. जॉयपुरा में ट्रेन से सफर के दौरान उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है. बेटी को बचाने की कोशिश में बानी घायल हो जाती है. कुछ समय के लिए उसकी आंखों की रोशनी भी चली जाती है. वो अपने पति यानी इश्वाक सिंह के साथ मिलकर वह बेटी की तलाश शुरू करती है लेकिन पुलिस की सुस्ती उसकी परेशानी और बढ़ा देती है.

पुलिस के भरोसे नहीं बैठती बानी

इसी बीच शहर से दूसरी लड़कियों के गायब होने की घटनाएं सामने आने लगती हैं. नया पुलिस अधिकारी मामले की जांच शुरू करता है. हालांकि बानी अब पुलिस के भरोसे बैठने के लिए तैयार नहीं है. वह खुद अपनी बेटी की तलाश में निकल पड़ती है. यहीं से फिल्म में तेजी आती है और तापसी का एक्शन अवतार देखने को मिलता है.

एक्शन अच्छा लेकिन इमोशन कमजोर

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसका मां-बेटी वाला इमोशनल एंगल है. कहानी बानी और उसकी बेटी के रिश्ते को मजबूत इमोशनल आधार बनाना चाहती है. शुरुआती हिस्से में दोनों के रिश्ते को पर्याप्त गहराई नहीं मिलती. ऐसे में जब बेटी गायब होती है और बानी उसके लिए सब कुछ दांव पर लगा देती है, तो दर्शक उस दर्द को उतनी गहराई से महसूस नहीं कर पाते.

विद्या बालन की ‘कहानी’ से तुलना

फिल्म की तुलना कई जगह विद्या बालन की ‘कहानी’ से होती है. ‘कहानी’ में कोलकाता खुद कहानी का अहम हिस्सा बन गया था. उसमें सस्पेंस लगातार दर्शकों को बांधे रखता था. ‘गांधारी’ में जॉयपुरा को रहस्यमयी बनाने की कोशिश तो होती है लेकिन कई घटनाएं जरूरत से ज्यादा आसानी से आगे बढ़ती नजर आती हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST