<
Categories: मनोरंजन

Gen-Z की पसंद: पुरानी सादगी छोड़, अब ‘बोल्ड और विंटेज’ स्टाइल में चमकेंगी सगाई की अंगूठियां

आजकल के युवा (Gen-Z) सगाई के पुराने और सादे डिज़ाइनों को छोड़ रहे है. अब उन्हें साधारण हीरे के बजाय बड़े और रंगीन पत्थरों वाली अंगूठियां ज़्यादा पसंद आ रही है. वे पुराने ज़माने के विंटेज स्टाइल और एक साथ कई अंगूठियां पहनने (रिंग स्टैकिंग) का नया ट्रेंड अपना रहे है. अपनी अलग पहचान दिखाने के लिए वे लैब में बने हीरों और अनोखे शेप्स को चुन रहे है.

आजकल के युवा (Gen-Z) सगाई की अंगूठियों के पुराने रिवाजों को बदल रहे है.  अब सगाई का मतलब सिर्फ एक साधारण हीरे की अंगूठी नहीं रह गया है. आज के युवा ऐसी अंगूठी चाहते है जो उनकी अपनी पसंद और अलग पहचान (Style Statement) को दिखाए.

सादगी छोड़िए, अब ‘बड़े और हटके’ डिजाइन का जमाना है

आजकल की पीढ़ी को ऐसी अंगूठियां पसंद आ रही है जो दूर से ही चमकें और सबसे अलग दिखें.  पहले पतली और छोटी अंगूठियों का फैशन था, लेकिन अब बड़े पत्थर (Supersized Gems) और मोटे बैंड (Chunky Bands) का ट्रेंड है.  अब लोग गोल हीरे के बजाय अंडाकार (Oval) या नाशपाती (Pear) के आकार वाले यूनिक डिजाइन ज्यादा पसंद कर रहे है. 

सफेद हीरे पुराने हुए, अब रंगों का जादू चल रहा है

सिर्फ सफेद हीरे पहनना अब बोरिंग माना जाने लगा है. अब युवा नीलम (Sapphire), पन्ना (Emerald) और माणिक (Ruby) जैसे रंगीन पत्थरों की अंगूठियां चुन रहे है.  कई लोग तो अपनी राशि या अपने पसंदीदा रंग के पत्थर लगवा रहे है. साथ ही, पुराने जमाने की नक्काशी वाले ‘विंटेज’ डिजाइन भी फिर से फैशन में लौट आए है.

एक अंगूठी नहीं, अब ‘रिंग स्टैकिंग’ का है क्रेज

अब उंगली में सिर्फ एक सगाई की अंगूठी पहनना काफी नहीं है. Gen-Z को ‘रिंग स्टैकिंग’ बहुत पसंद है, जिसमें एक ही उंगली में एक के ऊपर एक कई अलग-अलग डिजाइन की अंगूठियां पहनी जाती है.  इसमें ‘लैब-ग्रोन’ हीरे (लैब में बने हीरे) उनकी मदद कर रहे है.  ये हीरे दिखने में असली जैसे होते है लेकिन सस्ते होते है, जिससे कम पैसों में बड़ी और शानदार अंगूठी मिल जाती है.

अपनी पसंद और पर्यावरण का ख्याल

इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह यह है कि आज के युवा किसी की नकल नहीं करना चाहते.  वे ऐसी अंगूठी चाहते है जो सिर्फ उनके लिए बनी हो.  साथ ही, वे पर्यावरण का भी ध्यान रखते है.  इसीलिए वे खदानों से निकलने वाले हीरों के बजाय लैब में बने हीरों को चुन रहे है, ताकि धरती को नुकसान न पहुंचे.
Mansi Sharma

Recent Posts

PPF या NSC: 10 लाख रुपये पर कहां बनेगा ज्यादा पैसा? ब्याज, टैक्स और मैच्योरिटी का पूरा गणित समझें

10 लाख रुपये निवेश करने के लिए PPF या NSC में कौन बेहतर है? जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 11:53:35 IST

Vedant Poly Fabs IPO की शेयर बाजार में फीकी एंट्री, लिस्टिंग के तुरंत बाद 5% टूटा, निवेशकों को पहले ही दिन नुकसान

Vedant Poly Fabs IPO की 94 रुपये पर सपाट लिस्टिंग हुई. कारोबार शुरू होते ही…

Last Updated: November 9, 2026 11:12:23 IST

2027 में भी चलेगी आपकी पुरानी चेकबुक, RBI ने साफ की तस्वीर, पुराने CTS चेक बंद करने का कोई आदेश नहीं

RBI ने 1 जनवरी 2027 से पुरानी CTS चेकबुक बंद होने की खबर को फर्जी…

Last Updated: November 9, 2026 11:00:07 IST