होम / Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13th April 2022 Written Update च्वहाण हाउस में राजीव की एंट्री से मचेगी खलबली

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13th April 2022 Written Update च्वहाण हाउस में राजीव की एंट्री से मचेगी खलबली

Prachi • LAST UPDATED : April 13, 2022, 5:31 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13th April 2022 Written Update: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में सई और विराट के बीच की दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। सई विराट को मनाने की पूरी कोशिश कर रही है। विराट सई की बात सुनने के लिए राजी नहीं है। हालांकि राजीव के आने के बाद विराट और सई की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है।

आपने शो में अब तक देखा कि राजीव की शक्ल देखकर विराट बुरी तरह से भड़क जाता है। पहले तो विराट राजीव को जोरदार चांटा मारता है। उसके बाद विराट, राजीव को गिरफ्तार कर लेता है। राजीव के जेल जाते ही शिवानी बुआ की जिंदगी में भूचाल आने वाला है। वहीं शो में आप देखेंगे सई शिवानी को राजीव के बारे में बताएगी। शिवानी बिना देर किए राजीव से मिलने जेल पहुंच जाएगी।

राजीव और शिवानी को मिलाने के लिए विराट और सई रामवनमी का सहारा लेंगे

जेल में शिवानी राजीव को माफ कर देगी। माफी मिलते ही राजीव अपनी और शिवानी की शादी का ऐलान करेगा। राजीव और शिवानी को मिलाने के लिए विराट और सई रामवनमी का सहारा लेंगे। रामवनमी पर राजीव और शिवानी मिलकर एक भंडारे का आयोजन करेंगे। पहले तो परिवार के लोगों को लगेगा कि विराट ने सारी तैयारी की है। बाद में खुलासा होगा कि राजीव ने परिवार को खुश करने के लिए भंडारा रखवाया है। राजीव को अपनी आंखों के सामने देखते ही भवानी का पारा चढ़ जाएगा। भवानी जमाने के सामने राजीव को जलील करेगी।

राजीव भवानी की सारी कड़वीं बातें सुनेगा। राजीव भवानी से कहेगा कि वो शिवानी के साथ शादी करना चाहता है। भवानी, राजीव और शिवानी के रिश्ते को मंजूरी देने से इनकार कर देगी। वहीं राजीव को देखकर सभी लोगों को अतीत याद आएगा। पहले तो सम्राट, राजीव की पिटाई करेगा। बाद में परिवार के बाकी लोग भी राजीव पर भड़क जाएंगे। परिवार के लोग पत्थर मारकर राजीव को घायल कर देंगे। दूसरी तरफ शिवानी को भी घर के एक कमरे में कैद कर लिया जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट और सई कैसे परिवार को इस रिश्ते के लिए मनाएंगे।

Read More: पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने प्रिया बेनीवाल संग की सगाई, इस दिन लेंगे सात फेरे

Read More: अजय देवगन स्टारर सिंघम 3 फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होगी

Read More: नेटफ्लिक्स की हॉरर सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज

Read More: शादी की तैयारियों के चलते रणबीर कपूर के घर के बाहर सिक्योरिटी हुई टाइट, वेंडिग फोटोज और वीडियो नहीं हो पाएगी लीक!

Connect Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस घोषणापत्र पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा-राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो…’ Indianews
Banana Smoothie: गर्मियों में केले की टेस्टी स्मूदी का करें सेवन, दिनभर पेट में बनी रहेगी ठंडक -Indianews
प्लेटफॉर्म के एन्क्रिप्शन को नहीं तोड़ेने को लेकर WhatsApp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, जानें लोगों ने क्या कहा
शाहरुख खान से पहले Salman Khan को मन्नत खरीदने का मिला था ऑफर, बंगला ना लेने की बताई ये वजह -Indianews
गॉसिप करना फायदे की बात, रिसर्च में हुआ खुलासा
हनुमैन डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने अगली फिल्म के लिए Ranveer Singh संग मिलाया हाथ, बड़े प्रोजेक्ट में करेंगे काम -Indianews
ईरान में कैद 16 भारतीयों की रिहाई की उम्मीद जगी, अधिकारियों ने की क्रू से मुलाकात
ADVERTISEMENT