होम / Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26th March 2022 Written Update अपनी सच्चाई उगल देगी पाखी, सई कबूलेगी अपना गुनाह

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26th March 2022 Written Update अपनी सच्चाई उगल देगी पाखी, सई कबूलेगी अपना गुनाह

Prachi • LAST UPDATED : March 26, 2022, 3:51 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26th March 2022 Written Update: स्टार प्लस का दमदार सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव ने शो को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को भी चार गुणा बढ़ा दिया है। शो में अब तक आपने देखा कि होली के जश्न के बीच विराट और सई एक हो जाते हैं। वहीं पत्रलेखा पर भी भांग का नशा चढ़ा होता है और वह सम्राट के साथ रोमांटिक होती है। लेकिन ‘गुम है किसी के प्यार में’ आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

शो में आगे ऐसा बहुत कुछ होने वाला है जो दर्शकों को भी हैरान करके रख देगा। पाखी पर भांग का नशा होता है और वह सम्राट के नजदीक जाती है। सम्राट भी पाखी से बताता है कि वह उससे बहुत प्यार करता है, लेकिन तभी पत्रलेखा गलती से विराट का नाम ले लेती है। यह नाम सुनते ही सम्राट के चेहरे से हवाइयां उड़ जाती हैं और वह पूछता है कि विराट? लेकिन तभी पत्रलेखा बात पलट देती है और कहती है, “मैं विराट का नाम क्यों लूंगी। अपने कमरे में अपने पति के सामने मैं किसी दूसरे का नाम क्यों लूंगी।” विराट नींद खुलते ही सई को सामने देख भड़क जाता है। वह कहता है कि कमरे का पर्दा कैसे हटा और वह सई के बेड पर कैसे आया। इस पर सई उसे समझाती है कि वह खुद उसके बिस्तर पर सोया था, क्योंकि उसके लाख समझाने के बाद भी वह नहीं माना था। विराट को शक होता है कि जरूर उसके खाने में किसी ने कुछ मिलाया था।

विराट अपनी आई पर खाने में कुछ मिलाने का इल्जाम लगाता है

विराट को लगता है कि उसके खाने में उसकी आई ने कुछ मिला दिया है। इस बात को लेकर वह नाराज हो जाता है और घरवालों पर बरस पड़ता है। वह सबसे कहता है, “बहुत मजा आया होगा ना मुझे इधर से उधर नाचते देखकर।” हालांकि भवानी उसे समझाती है कि उन्हें मजा आया था, लेकिन उसे खुश देखकर। इसके बाद भी विराट नहीं मानता है और वह घरवालों को जमकर खरी-खोटी सुनाता है। विराट अपनी आई पर खाने में कुछ मिलाने का इल्जाम लगाता है, लेकिन अश्विनी उसे स्वीकारने से मना कर देती है।

सभी घरवाले एक-दूसरे की ओर देखने लगते हैं, लेकिन तभी भवानी कहती हैं कि यह कारस्तानी उस जंगली मुल्गी की ही होगी। इसी बीच सई आकर सबको बताती है कि उसने ही गुजिया में कुछ मिलाया था, जिससे विराट रिलैक्स हो सके और सबके साथ एंजॉय कर सके। सई की बातें सुनने के बाद विराट का पारा और चढ़ जाता है और वह सबसे कहता है, “आप लोग जिस विराट को जानते थे वो अब कभी वापस नहीं आएगा। एक ही तरीका है मेरे पास, आप लोगों को सब समझाने का।”

Read More: RRR Box Office Collection Day 1 साल 2022 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनीं RRR

Read More: Bhojpuri Actress Sushma Adhikari Hot Bikini Photoshoot एक्ट्रेस ने स्विमिंग पूल में दिखाई हॉट अदाएं

Read More: Bhojpuri Song Dekhee Sugaraee खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के रोमांटिक सॉन्ग को मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज !

Read More: Meena Kumari Biopic बॉलीवुड की ये हसीना लीड रोल में आएंगी नजर!

Read More: Britney Spears अपनी ब्रेस्ट सर्जरी कराना चाहती हैं, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT