<
Categories: मनोरंजन

‘ये मुझे मेरे परिवार से…’, गोविंदा ने कोमल रानी को डेट करने को लेकर कही ऐसी बात, सुन सुनीता भी रह जाएंगी दंग

Govinda Komal Rani Dating Rumours: गोविंदा ने हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में कोमल रानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. गोविंदा का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Govinda Komal Rani Dating Rumours: बॉलीवुड स्टार गोविंदा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनके अफेयर की अफवाहें उड़ रही हैं. हाल ही में, गोविंदा और कोमल रानी एक साथ लालबागचा राजा के दरबार में गए थे. उन्होंने एक साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया, जिससे डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिली. गोविंदा ने हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में कोमल रानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. गोविंदा का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं “हीरो नंबर 1” ने क्या कहा.

डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी

गोविंदा सोशल मीडिया पर तब चर्चा का विषय बन गए जब उन्होंने कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दरबार में दर्शन किए. अब, एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘इसमें किसी की भी गलती नहीं है. ये एक सोची-समझी साजिश है और आगे भी ऐसी कई घटनाएं होने वाली हैं. ये मुझे मेरे परिवार से दूर करने और समाज में मेरी इमेज खराब करने की साजिश है. मैंने कभी भी अपने काम के अलावा किसी और चीज पर ध्यान ही नहीं दिया है. मैं बस अपना काम करता हूं और इसके लिए लोग मेरी तारीफ भी करते हैं.’

लालबागचा राजा के दरबार में जाने को लेकर एक्टर ने क्या कहा?

डेटिंग की अफवाहों पर एक्टर ने कहा, “अगर कोई अफेयर भी है, तो यह चर्चा का टॉपिक नहीं है. मैं बस काम कर रहा हूं और अपने प्रोफेशनल रिश्ते बनाए हुए हूं. मैं अपनी फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने लालबागचा राजा के दरबार गया था. मैं पहले भी करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ अपनी फिल्मों के लिए प्रार्थना करने लालबागचा राजा के दरबार गया हूं. इसके बाद, मेरी कई फिल्में सफल रहीं, और उनके दरबार में मत्था टेकना मेरे लिए शुभ रहा है. इसलिए मैं कोमल रानी के साथ वहां गया था.”

सुनीता आहूजा ने कसा तंज

एक्टर ने आगे कहा, “अगर मेरी फिल्म पर काम शुरू हो रहा है, तो क्या दिक्कत है? इतनी चर्चा क्यों हो रही है?” गोविंदा का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा और कोमल रानी के एक साथ लालबागचा मंदिर जाने पर भी रिएक्शन दिया था. सुनीता आहूजा ने कहा था कि इंसानों के लिए किसी भी तरह का प्यार फायदेमंद नहीं होता. आखिरकार, आपको सिर्फ धोखा ही मिलेगा. जानवर इंसानों से बेहतर हैं. एक्ट्रेस का यह बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST