पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ ही अपने भांजे कृष्णा अभिषेक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.
govinda
पत्नी सुनीता आहूजा के लगाए गए आरोपों के बाद हाल ही में सुपरस्टार गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है. लेकिन उन्होंने सिर्फ सुनीता आहूजा नहीं, बल्कि अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
यह विवाद उनकी पत्नी सुनीता के धोखाधड़ी वाले आरोपों के बाद भड़का है. सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों की शादी की उम्र में वो खुद इश्क लड़ा रहे हैं.
सुनीता ने गोविंदा पर युवा महिला से अफेयर और बेटे यशवर्धन की करियर मदद न करने का आरोप लगाया था. गोविंदा ने ANI से बात करते हुए कहा, “मैंने कितनी शादियां कीं? 40 साल हो गए. फिल्म इंडस्ट्री में कोई स्पॉटलेस नहीं है. उन्होंने परिवार से सार्वजनिक बयानों पर रोक लगाने को कहा.
गोविंदा ने कृष्णा के टीवी प्रोग्राम्स का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राइटर्स कृष्णा से अपमानित करने वाली बातें बोलवाते हैं. उन्होंने कृष्णा को चेतावनी दी कि वे साजिश का शिकार हो रहे हैं. सुनीता इससे विशेष नाराज होती थीं. गोविंदा ने कहा कि मैं स्थिर इंसान हूं, लेकिन इन मामी-भांजे का पता नहीं चलता; ये लोग कब नाराज होते हैं कब ठीक.”
गोविंदा का मानना है कि उनकी पत्नी, भांजे कृष्णा सबको साजिश के तहत इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “इंडस्ट्री में सतर्क रहना पड़ता है, ये बातें यूं ही नहीं हो रही. मेरे खिलाफ धारणा बनाने की कोशिश हो रही.” शिवसेना प्रचारक बनने के बाद यह और तेज हो गया है. गोविंदा ने कहा- “मैंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में बिताया है और मेरे साथ ऐसा करना नाइंसाफी है.” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए.
गोविंदा ने बेटे-बेटी को कनेक्शन न देने का कारण बताया और कहा- “अपनी औकात के हिसाब काम कर रहा हूं. इंडस्ट्री मेरा परिवार है, काला धब्बा नहीं लगाना चाहता, मैं निर्माताओं और निर्देशकों से अपने बच्चों के बारे में चर्चा नहीं करता.” गोविंदा ने अपने परिवार वालों से निवेदन करते हुए कहा, “मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मेरे जीवन में ऐसी परिस्थितियां न बनाएं जो मुझे घुटन महसूस कराएं, मैं यह अनुरोध विशेष रूप से अपने परिवार से करता हूं.”
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…