<
Categories: मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत ने कितनी की थी पढ़ाई, क्या आईआईटी टॉपर थे, जानें कैसे हुआ था एक्टिंग से प्यार?

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को उनकी एक्टिंग के साथ ही पढ़ाई के लिए भी याद किया जाता है. कहा जाता है कि सुशांत एक आईआईटी टॉपर थे लेकिन सच्चाई उससे काफी परे है.

Sushant Singh Rajput Education: एक खुशदिल इंसान और मंझा हुआ कलाकार सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही है. उन्हें केवल उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि उनकी तेज दिमागी क्षमता और पढ़ाई के शौक के लिए भी याद करते हैं. अक्सर उनकी पढ़ाई और उनके शौक लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. ऐसे में अगर आप बी इन सवालों का जवाब चाहते हैं कि आखिर सुशांत सिंह र्जपूत कितने पढ़े-लिखे थे और क्या सच में उन्होंने IIT की परीक्षा टॉप की थी? आइए जानते हैं. 

मैथ्स और फिजिक्स में गहरी रुचि

21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में जन्मे सुशांत ने शुरुआती पढ़ाई पटना से ही की. इसके बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया. उन्होंने आगे 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली के ही एक स्कूल से की थी. स्कूल के दिनों से ही सुशांत पढ़ाई में काफी अच्छे थे. मैथ्स और फिजिक्स में उनकी गहरी रुचि थी. 12वीं के बाद सुशांत ने इंजीनियरिंग की तैयारी की. इसके लिए उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) में दाखिला लिया. इस यूनिवर्सिटी को अब दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के नाम से जाना जाता है. यहां से उन्होंने मेकैनिकल इंजीनियरिंग की तैयारी की. 

IIT टॉपर थे सुशांत सिंह राजपूत?

आपने अक्सर सुना होगा कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत IIT टॉपर थे. हालांकि सच्चाई इससे थोड़ी परे है. जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत ने IIT में पढ़ाई नहीं की थी. उनका एडमिशन डीसीई में हुआ था. उन्हें इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा में अच्छी रैंक मिली. जब उन्होंने इंजीनियरिंग के लिए एंट्रेंस एग्जाम दिया था, तब IIT और NIT के लिए अलग-अलग परीक्षा होती थी. उन्होंने NIT में All India Engineering Entrance Examination में टॉप किया था और ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की थी. 

कॉलेज से ही एक्टिंग का शौक

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही सुशांत का रुझान डांस और थिएटर की तरफ होने लगा था. वे नाटक किया करते थे और उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करने में बहुत मजा आता था. धीरे-धीरे एक्टिंग का शौक इतना बढ़ गया कि उन्होंने बीच में ही इंजीनियरिंग छोड़ दी और एक्टिंग का सपना लेकर मुंबई आ गए. उनका अंतरिक्ष और साइंस की तरफ काफी झुकाव था. उन्होंने एक्टिंग करियर में ‘काय पो छे’ फिल्म से शुरुआत की. ये फिल्म चेतन भगत के उपन्यास ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित थी. फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया और एक्टर सुशांत ने इसमें क्रिकेट प्रेमी युवक ईशान का किरदार निभाया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST