Kashmira Shah Post: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता ने आरोप लगाया है कि उनका पति किसी और लड़की को डेट कर रहा है. इसी बीच कश्मीरा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे गोविंदा और सुनीता के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है.
सुनीता और गोविंदा के रिश्ते पर कश्मीरा शाह ने कियाा पोस्ट
Kashmira Shah on Govinda Sunita Relation: बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता आहूजा अक्सर गोविंदा के खिलाफ विवादित बयान देती हैं, जिसके कारण सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने गोविंदा को शुगर डैडी का टैग दिया. इसको लेकर गोविंदा ने भी नाराजगी जताई और उनसे सोच-समझकर बोलने के लिए कहा. वहीं इन सब के बीच उनके भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने भी एक पोस्ट किया है, जो चर्चा में है.
कश्मीरा ने शादी और बेवफाई को लेकर निराशा जाहिर की है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आज भी ‘सच्चा प्यार’ जैसी कोई चीज मौजूद है? बता दें कि कश्मीरा शाह ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक नोट लिखा था. इसमें उन्होंने लंबे समय तक चलने वाले प्यार और रिश्तों के अस्तित्व पर सवाल उठाए.
उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि क्या सच्चा प्यार ऐसा दिखता है. क्या सच में सच्चा प्यार मौजूद है. उन्होंने आगे लिखा कि क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि उसके लिए इतना कुछ करे और उसे स्पेशल महसूस कराए? उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा प्यार कहां है और वो इंसान कौन हैं, जो ऐसा प्यार करते हैं? शादियां टूटते और लोगों को एक-दूसरे को धोखा देते देखकर मैं बहुत निराश हूं. लगता है मुझे भी रियलिटी चेक की जरूरत है.’ कश्मीरा के इस पोस्ट को गोविंदा औरर सुनीता आहूजा के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है.
बता दें कि बीते काफी दिनों से सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच विवाद चल रहा है. सुनीता का आरोप है कि उनके पति गोविंदा किसी और को डेट कर रहे हैं, जो उम्र में उनसे काफी छोटी है. वे अक्सर विवादित बयान देती नजर आती हैं. कुछ दिनों पहले सुनीता ने अपनी शादी में कथित बेवफाई को लेकर खुलकर बात की. गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि गोविंदा ने इस रिश्ते को सिरे से खारिज कर दिया है.
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…