<
Categories: मनोरंजन

सफेद बाल, गोल-मटोल चेहरा; अधेड़ दिखने लगे हैं राजकुमार राव, जानें क्या है एक्टर के इस नए लुक का राज

राजकुमार राव इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. सफेद बाल, गोल-मटोल चेहरा—लोग उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे. जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई!

सच्चा कलाकार किरदार में आने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है. ऐसा ही कुछ राजकुमार राव ने भी कर दिखाया है. राजकुमार राव इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. सफेद बाल, गोल-मटोल चेहरा—लोग उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे. 
कुछ ने उनके इस लुक को लेकर ट्रोल किया तो कुछ फैंस ने चिंता जताई. मुंबई के ‘बोलती खिड़कियां शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल’ में दिखे इस लुक पर अब राजकुमार ने खुलासा किया कि उनका यह लुक उज्ज्वल निकम बायोपिक के लिए ट्रांसफॉर्मेशन है. 
​

वजन बढ़ाने का खोला राज

राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने फिल्म ‘निकम’ के लिए 9-10 किलो वजन बढ़ाया. रोज दो पिज्जा, ढेर सारी मिठाइयां, आलू पराठे और खूब सारी बिरियानी खाई. मेकअप से बचने के लिए उन्होंने प्रोस्थेटिक्स न इस्तेमाल कर असली लुक हासिल किया. बाल पतले किए, उम्रदराज दिखने के लिए मेहनत की.

​राजकुमार ने लिखा, “मेरा अस्तित्व मेरी कला से है. निकम के लिए शारीरिक बदलाव किया, जो मुझे पसंद है.’उन्होंने आगे लिखा, “निकम के लिए मुझे लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा, और मैं 2 पिज्जा, ढेर सारी मिठाइयां, अपने पसंदीदा आलू पराठे और बिरयानी खा रहा था, और किरदार में ढलने के लिए किसी भी तरह के ग्लैमरस लुक का इस्तेमाल नहीं कर रहा था. उम्मीद है, जब आप जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म देखेंगे, तो आपको मेरी सारी मेहनत नज़र आएगी. अब बदलाव का दौर है और इन अतिरिक्त किलो को कम करने और गांगुली के किरदार में ढलने का समय है. हमारे अपने दादा. मैं हमेशा आपको अपने काम से जोड़े रखने और आपका मनोरंजन करने के लिए पूरी मेहनत करूंगा. ढेर सारा प्यार.” राजकुमार राव निकम की शूटिंग खत्म होने के बाद अब वजन घटाने की प्रक्रिया में हैं. उनकी अगली फिल्म सौरव गांगुली की बायोपिक है.

​

उज्ज्वल निकम कौन हैं?

फिल्म ‘निकम’ का निर्देशन अविनाश अरुण कर रहे हैं. यह भारत के मशहूर पब्लिक प्रॉसीक्यूटर उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने 26/11 हमले, शिल्पा शिंदे केस जैसे हाई-प्रोफाइल केस लड़े हैं. यह फिल्म जल्द रिलीज होगी.
​

फैंस की प्रतिक्रिया

जहां लोग राजकुमार को ट्रोल कर रहे थे, वहीं सच सामने आने के बाद लोग उनकी तारीफ करने लगे. राजकुमार का यह डेडिकेशन सलमान, आमिर जैसे सितारों से तुलना में कम नहीं है. राजकुमार से पहले सलमान खान ने सुल्तान फिल्म के लिए वजन बढ़ाया था, वहीं आमिर खान ने दंगल के लिए वजन बढ़ाया था. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST

Delhi NCR Weather Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिली रहेगी धूप, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…

Last Updated: October 20, 2026 06:47:20 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को भी नहीं थमे रजनीकांत, वर्ल्डवाइड कमाई 477 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…

Last Updated: October 20, 2026 06:20:47 IST

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST