<
Categories: मनोरंजन

आखिर हर लड़की में किसे ढूंढ़ने लगते हैं सलमान? इस वजह से नहीं हो पाई शादी, अभिनेता के पिता सलीम खान ने किया खुलासा

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अभी तक सिंगल हैं. एक्टर की शादी ना होने के पीछे की वजह एक बार सलमान के पिता सलीम खान ने बताई थी. उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को बदलने का प्रयास करते हैं. आखिर क्या है असली वजह?

Salim Khan on Salman Single Life: अभिनेता सलमान खान अपने पैरेंट्स के बेहद करीब हैं. एक्टर की जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं, लेकिन उन्होंने आज तक शादी नहीं की. ये बात जानकर लोगों को हैरानी भी होती है. सलमान खान की शादी को लेकर उनके पिता सलीम खान ने कहा था कि वह अपनी प्रेमिका में किसी की छवि ढूंढ़ने लगते हैं, इस वजह से उनकी आजतक शादी नहीं हो पाई है. चलिए जानते हैं कि इस खबर में सबकुछ.

अपनी मां की वजह से आज भी सिंगल हैं सलमान?

कोमल नाहटा के साथ एक इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया सलमान खान, जिसे भी डेट करते हैं. उनमें वह अपनी मां को ढूंढ़ने लगते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह एक एक्ट्रेस को डेट करना शुरू कर देते हैं और कुछ साल बाद, वह उनमें अपनी मां को ढूंढने लगते हैं, जो उन्हें मिल नहीं पातीं. यह उनमें बहुत बड़ी उलटी बात है. उन्हें हीरोइन पसंद आती है, लेकिन फिर आगे नहीं बढ़ पाते हैं.’

गर्लफ्रेंड को बदलने की कोशिश करते हैं

सलमान खान के पिता ने आगे बताया कि वह हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड्स में अपनी मां की तलाश करते थे. उन्होंने कहा कि अभिनेता ने अक्सर उन लोगों को पसंद किया, जिन्होंने सलमान के साथ काम किया. सलीम खान ने कहा, ‘जब सलमान किसी को पसंद करते हैं, और मिलने-जुलने लगते हैं. तो वह उस लड़की बदलने की कोशिश करते हैं और उनमें अपनी मां को ढूंढते हैं, जो मुमकिन नहीं है. वह चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड बच्चों को स्कूल छोड़े, जैसे उनकी मां करती थीं. वह चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड बच्चों के लिए नाश्ता बनाए, उनका होमवर्क करवाए और वे सभी सामान्य काम करे जो एक मां घर पर करती है. इसलिए, अगर वह फिल्मों में काम करने वाली लड़की से ये उम्मीदें रखते हैं, तो यह मुमकिन नहीं है. लड़की चाहे कितनी भी कोशिश करे, यह मुमकिन नहीं है.’

सलमान और उनकी मां के बीच है मजबूत बॉन्ड

मोहर बसु की किताब ‘सलमान खान – द सुल्तान ऑफ बॉलीवुड’ में लिखा है कि सलमान खान और उनकी मां सलमा खाने के बीच बहुत ही प्यारा रिश्ता है. आज भी, सलमा तब तक सोने नहीं जातीं जब तक सलमान सो न जाएं. वहीं उनके दूसरे बेटे उन्हें सलमान की वॉचमैन होने के लिए चिढ़ाते हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST