Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का तूफान! 67 दिन बाद भी करोड़ों में कमाई, दुनियाभर में मचाया धमाल

Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का तूफान! 67 दिन बाद भी करोड़ों में कमाई, दुनियाभर में मचाया धमाल

Hanuman Ansh Box Office Collection:'हनुमान अंश' 7 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म को भले ही धीमी ओपनिंग मिली, लेकिन बाद में इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया. रिलीज के कई सप्ताह बाद भी फिल्म की कमाई जारी है.

Written By:
Last Updated: October 13, 2026 08:33:26 IST

Mobile Ads 1x1

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सोमवार, 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में अपने 67वें दिन भी कमाई करने में सफल रही. Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने 67वें दिन करीब 1.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर 335.59 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 396.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 435.37 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म को भले ही धीमी ओपनिंग मिली, लेकिन बाद में इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया. रिलीज के कई सप्ताह बाद भी फिल्म की कमाई जारी है.

हफ्ते-दर-हफ्ते कैसी रही ‘हनुमान अंश’ की कमाई?

  • Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले सप्ताह में करीब 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई घटकर 40 लाख रुपये रह गई.
  • हालांकि, तीसरे सप्ताह में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और करीब 10.40 करोड़ रुपये कमाए.
  • चौथे सप्ताह में फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने करीब 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
  • इसके बाद पांचवें सप्ताह में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की कमाई की.
  • जबकि छठे सप्ताह का कलेक्शन लगभग 80.25 करोड़ रुपये रहा.
  • सातवें सप्ताह में फिल्म ने करीब 44.80 करोड़ रुपये कमाए.
  • वहीं, आठवें सप्ताह में इसकी कमाई घटकर 29.20 करोड़ रुपये रह गई.
  • नौवें सप्ताह में फिल्म ने अनुमानित 10.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके बावजूद फिल्म की सिनेमाघरों में पकड़ बनी हुई है.

संजय दत्त ने 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की तारीफ की

अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर की जमकर तारीफ की है. महज 21 साल की उम्र में फिल्म के लिए उनके योगदान को संजय दत्त ने शानदार उपलब्धि बताया. अभिनेता ने यह भी कहा कि वह अनुप्रिया के भविष्य के प्रोजेक्ट्स में उनका समर्थन करना चाहेंगे.सोमवार, 12 अक्टूबर को संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर अनुप्रिया नागर के साथ एक तस्वीर साझा की और फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका की सराहना की.उन्होंने लिखा, “मैंने फिल्मों को आते-जाते देखा है और कुछ फिल्मों को इतिहास बनाते हुए भी देखा है. लेकिन महज 21 साल की उम्र में ‘हनुमान अंश’ के लिए आपने जो हासिल किया है, वह वाकई शानदार है.”

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है. उनके अनुयायी उन्हें महाराज-जी के नाम से भी जानते हैं और भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं.

फिल्म को दर्शकों से अच्छा समर्थन मिला है. यही वजह है कि रिलीज के कई सप्ताह बाद भी यह सिनेमाघरों में बनी हुई है. फिल्म ने अपने पांचवें और छठे सप्ताह में सबसे ज्यादा साप्ताहिक कमाई दर्ज की थी.

डिस्क्लेमर: फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक और इंडस्ट्री स्रोतों से जुटाए गए हैं. जहां स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है, वहां आंकड़े अनुमानित हैं. आधिकारिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की रिपोर्टों में बदलाव के साथ ये आंकड़े बदल सकते हैं. यह जानकारी केवल सूचना और मनोरंजन के उद्देश्य से दी गई है.

MORE NEWS