<
Categories: मनोरंजन

‘Hanuman Ansh’ box office collection: 350 करोड़ के पार पहुंचा ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, 46वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट, 4 करोड़ की हुई कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश’ की कमाई में सोमवार, 21 सितंबर को भारी गिरावट आई. हालांकि भारत में 304.80 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों से 24.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपये हो गया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection: शौभिनाव सत्‍या और चंदन आनंद स्टारर फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए 21 सितंबर कुछ खास नहीं रहा. फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सातवें सप्ताह के पहले सोमवार को भारत में कुल कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई.

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 21 सितंबर रिलीज के 46वें दिन, सोमवार को 7,629 शो से 4 करोड़ रुपये कमाए। यह आंकड़ा रविवार को कमाए गए 13.75 करोड़ से 70.9 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

46वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 4 करोड़

फिल्म ने 46वें दिन 7,629 शो में 15.0 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की और 4 करोड़ रु. कमाए. कुल ऑक्युपेंसी 14.18 प्रतिशत थी. सोमवार की कमाई के साथ ही ‘हनुमान अंश’ का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर 275.88 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 46 दिनों में 350 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़ के पार

‘हनुमान अंश’ को विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने 46वें दिन विदेशों से 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 26.50 करोड़ रुपये हो गया है. भारत में 325.80 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों से 26.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 350.30 करोड़ रुपये हो गया है. 

हफ्तेवार ऐसा रहा फिल्म का कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 40 लाख रुपये रही. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चौथे हफ्ते में कमाई बढ़कर 61 करोड़ रुपये हो गई.पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि छठे हफ्ते में इसका कलेक्शन 80.25 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद 43वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए और 44वें दिन कमाई में 95 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी के साथ 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

‘हनुमान अंश’ फिल्म ‘Divine Detour: That Changed My Life’ किताब पर आधारित है. फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई गई है. कहानी आजादी से पहले के भारत में रहने वाले एक युवा लक्ष्मी नारायण के इर्द-गिर्द घूमती है.मां की मृत्यु के बाद लक्ष्मी नारायण घर छोड़कर भगवान की तलाश में निकल पड़ते हैं. इस दौरान वह उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं और कई तरह के अनुभवों से गुजरते हैं. यही सफर धीरे-धीरे उनके जीवन को बदल देता है और आगे चलकर वह नीम करोली बाबा के रूप में पहचाने जाते हैं.फिल्म में शौभिनाव सत्‍या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदारों में नजर आते हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

जानलेवा साबित हुआ दिल्ली मेट्रो विवाद! वरिष्ठ नागरिक सीट को लेकर थप्पड़ और धक्का-मुक्की में हुई मौत, FIR दर्ज

दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट को लेकर…

Last Updated: October 12, 2026 10:39:54 IST

Agra News: पति ने बेडरूम में लगाए CCTV कैमरे, दहेज की वजह से किया पत्नी का उत्पीड़न, जानें पूरा मामला

आगरा की दो महिलाओं ने अलग-अलग मामलों में दहेज उत्पीड़न, बेडरूम में सीसीटीवी निगरानी और…

Last Updated: October 12, 2026 10:30:47 IST

Silver Price 12 October 2026: नवरात्रि में चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट! 12 अक्टूबर को कितना हुआ 1 किलो सिल्वर का रेट?

Silver Price Today 12 October 2026: इंडस्ट्रियल डिमांड, इंटरनेशनल मार्केट की चाल और US डॉलर…

Last Updated: October 12, 2026 10:14:30 IST

Viral Video: पहले गांव के लोगों ने पेड़ से बांधा, फिर महिला ने बरसाए थप्पड़ और लाठियां, गोंडा की इस घटना से हर कोई हैरान

गोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में…

Last Updated: October 12, 2026 10:09:02 IST

Delhi Police Traffic Advisory: प्रर्दशन के बीच दिल्ली में बारिश से तबाही, जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Police Traffic Advisory: एडवाइजरी के मुताबिक, ज़मीनी हालात के हिसाब से 12 अक्टूबर को…

Last Updated: October 12, 2026 09:30:42 IST