<
Categories: मनोरंजन

‘क्या मैं दो साल से प्रेग्नेंट हूं ?’ प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बुरी तरह भड़कीं सरगुन मेहता, क्लास लगाते हुए दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि मीडिया उन्हें पिछले दो साल से प्रेग्नेंट बता रहा है, जो कि पूरी तरह गलत है. उन्होंने लोगों से शांत रहने और बेबुनियाद खबरें न फैलाने की अपील की है.

टीवी और पंजाबी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सरगुन मेहता इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर फैली अफवाहों के कारण काफी गुस्से में है.  पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि सरगुन और रवि दुबे शादी के 13 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है.  अब इन खबरों पर सरगुन ने खुद चुप्पी तोड़ी है और अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है.

सरगुन मेहता का फूटा गुस्सा

सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है.  उन्होंने मजाक उड़ाते हुए लिखा, मुझे और रवि को जिस प्रेग्नेंसी के बारे में पता ही नहीं, वो आपको कैसे पता चल गया? बस करिए… प्लीज.

‘दो साल से प्रेग्नेंट हूं, ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हुई’

एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले दो साल से लगातार उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें उड़ाई जा रही है.  उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, मीडिया के अनुसार मैं पिछले दो साल से प्रेग्नेंट हूं. ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हुई.  अब बस भी करिए, शांत हो जाइए और बिना मतलब की खबरें फैलाना बंद कीजिए.

अफवाहों के पीछे का तर्क

सरगुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी भड़ास निकाली और सवाल किया कि क्या अब सैलून या कैफे जाना भी प्रेग्नेंसी का सबूत बन गया है? उन्होंने कहा कि बिना किसी पुष्टि के ऐसी खबरें लिखना गलत है.  एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि किसी भी खबर को छापने से पहले एक बार उनकी टीम से पूछ लेना इतना मुश्किल काम नहीं है.

शादी और करियर की प्राथमिकताएं

यह पहली बार नहीं है जब सरगुन ने इस मुद्दे पर बात की हो.  उन्होंने पहले भी कहा था कि वह अभी अपने करियर के एक अलग सफर पर है.  उनका मानना है कि बच्चा पैदा करना केवल समाज की उम्मीदों को पूरा करने के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि यह तब होना चाहिए जब कपल खुद इसके लिए तैयार हो.
Mansi Sharma

Recent Posts

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST

कपूर खानदान की छोटी बहू अचार बेचकर चलाती हैं अपना घर, कभी थीं करोड़ों की मालकिन; फिर क्या हुआ?

Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 12:41:20 IST

लेना चाहते हैं हैचबैक कार? Maruti Suzuki Swift vs Hyundai i20 में से क्या रहेगी बेस्ट, जानें दोनों में अंतर

यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…

Last Updated: April 4, 2026 12:39:41 IST

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस… हेड टू हेड में कौन आगे, IPL में कैसा रहा है इतिहास?

DC vs MI Head To Head: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 12:35:10 IST