Hema Malini Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं. हेमा मालिनी के आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देख लोग नाराज नजर आ रहे हैं.
Hema Malini News: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भाजपा नेता हेमा मालिनी (Hema Malini)अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बाद एक्ट्रेस अब पूरी तरह से राजनीति में रम गई हैं. लेकिन हाल ही में ऐसा कुछ हुआ, जिसके कारण उनकी तुलना जया बच्चन से की जा रही है.
दरअसल सोशल मीडिया (Hema malini Viral Video) पर इन दिनों एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हेमा नवरात्रि के एक इवेंट में नजर आ रही हैं. यह इवेंट उत्तर-प्रदेश में आयोजित किया है. इस वीडियो को देख लोगों हेमा की तुलना जया बच्चन से कर रहे हैं. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि हेमा के साथ एक फैन फोटो लेने की कोशिश कर रही है. लेकिन एक्ट्रेस उसे इग्नोर कर रही है. ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ. फैन सेल्फी लेने की कोशिश करती है, लेकिन हेमा उस पर जरा भी ध्यान नहीं देती. अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो देख लोगों ने उन्हें जया बच्चन की कॉपी कहना शुरू कर दिया है. जया बच्चन के गुस्से से तो सभी वाकिफ हैं.
वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा– ये तो जया बच्चन की कॉपी हैं. वहीं दूसरे यूजर ने तो उन्हें घमंडी तक कह डाला. वहीं कुछ लोग हेमा का बचाव भी करते नजर आए. लोगों ने कहा कि– फोटो लेने से पहले उन्हें पूछ लेना चाहिए.
Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…
LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…