<
Categories: मनोरंजन

‘हे बेबी’ का पार्ट 2 जल्द होगा रिलीज, एक बार फिर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और रितेश देशमुख, 19 साल बाद होगी वापसी

Heyy Babyy 2: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'हे बेबी' के सीक्वल की घोषणा की गई है. मेकर्स ने बताया है कि इसका दूसरा पार्ट ऑस्ट्रेलिया में शूट किया जाएगा. वहीं स्टारकास्ट को लेकर असमंजस बना हुआ है.

Heyy Babyy 2: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘हे बेबी’ ने लोगों को काफी हंसाया था. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान और विद्या बालन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की कहानी तीन ऐसे कुंवारे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती थी. उनकी जिंदगी में अचानक एक छोटी बच्ची की एंट्री हो जाती है. इसके बाद तीनों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था.

अब लगभग दो दशक बाद इस कॉमेडी फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी है. ‘हे बेबी 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खास बात यह है कि फिल्म के सीक्वल की शूटिंग भी उसी देश में होगी, जहां पहली फिल्म के कई हिस्से फिल्माए गए थे.

ऑस्ट्रेलिया में होगी शूटिंग

3 सितंबर को निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स का मुंबई स्थित अपने ऑफिस में स्वागत किया. इस मुलाकात के दौरान ऑस्ट्रेलिया में अपनी आने वाली तीन फिल्मों की शूटिंग को लेकर एक समझौते की घोषणा की गई. इन फिल्मों में ‘हे बेबी 2’ भी शामिल है. यानी फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत लोकेशंस देखने को मिल सकती हैं. पहली फिल्म का भी ऑस्ट्रेलिया से खास कनेक्शन रहा था इसलिए मेकर्स ने सीक्वल के लिए भी इसी जगह को चुना है.

साजिद नाडियाडवाला ने की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया में फिल्म शूट करने को लेकर साजिद नाडियाडवाला काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को फिल्म निर्माण के लिए शानदार जगह बताया। उनके मुताबिक, वहां का माहौल फिल्म फ्रेंडली है और स्थानीय लोग भी शूटिंग करने वाली टीम का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं.

क्या अक्षय-रितेश की होगी वापसी?

‘हे बेबी 2’ की घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर है. पहली फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में थे. हालांकि इसके सीक्वल को लेकर अब तक फाइनल नहीं हुआ है कि सीक्वल में पुरानी स्टारकास्ट में से कौन-कौन नजर आएगा. बता दें कि ‘हे बेबी’ की कहानी पूरी तरह मौलिक नहीं थी. फिल्म की कहानी का आधार मलयालम फिल्म ‘थूवलस्पर्शम’ (1990) और हॉलीवुड फिल्म ‘थ्री मेन एंड अ बेबी’ (1987) से मिलता-जुलता था. अमेरिकी फिल्म खुद फ्रेंच फिल्म ‘थ्री मेन एंड अ क्रैडल’ (1985) पर आधारित थी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 की काउंटडाउन शुरू! प्रीमियर डेट, टाइम से लेकर स्ट्रीमिंग तक की पूरी जानकारी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST