Himanshi Khurana-Asim Riaz: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच इस समय धर्म परिवर्तन वाले बयान को लेकर बहस होती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही में आसिम ने हिमांशी के धर्म परिवर्तन वाले आरोपों को खारिज कर दिया था. जिसके बाद अब हिमांशी ने सबूत दिखाने तक की बात कर दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
Himanshi Khurana-Asim Riaz Religion Conversion Row: ‘बिग बॉस’ 13 फेम हिमांशी खुराना और आसिम रियाज इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वह इस समय सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं. हाल ही में हिमांशी खुराना ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में धर्म परिवर्तन के कारण हुए उनके ब्रेकअप को लेकर बात की थी. हालांकि, इस दौरान उन्होंने आसिम रियाज का नाम नहीं लिया था. लेकिन इसके बावजूद धर्म बदलने वाली बात सुनकर आसिम भड़े उठे थे और उन्होंने एक्ट्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया था.
आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में हिमांशी की हेल्थ और मशहूर होने के लेकर बात की थी. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा था कि एक्ट्रेस को धर्म का सहारा लेकर उनके खिलाफ इस्तेमाल न करने की सलाह दी थी. आसिम रियाज ने दावे किए कि हिमांशी उनके कारण ही इतनी फिट हो पाई हैं. एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के तीन महीने बाद भी एक बार फिर उनके पास आने की कोशिश की थी. वहीं अब आसिम के दावों पर एक बार फिर हिमांशी खुराना भारी पड़ गई हैं.
सोशल मीडिया पर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के रिएक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमांशी ने लिखा, ‘मैंने लोगों के साथ अपनी पर्सनल जर्नी शेयर करते समय हमेशा सावधानी और सम्मान बरता है… चाहे वह मेरा बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो या मेरी सेहत से जुड़ी बातें हों. मैंने अपनी जिंदगी के इन पहलुओं को ईमानदारी से शेयर किया और कभी भी इनका इस्तेमाल किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं किया. मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि ‘जबरदस्ती’ धर्म परिवर्तन हुआ था. लोग और मीडिया ही तरह-तरह की बातें बनाते हैं.’
— Himanshi khurana (@realhimanshi) August 24, 2026
एक्ट्रेस ने आगे दावा किया कि उनके पास धर्म परिवर्तन के मामले से जुड़े सबूत हैं और कहा कि ‘अगर हम सबूतों की बात करने जा रहे हैं, तो आइए हर चीज पर बात करें. मैं धर्म परिवर्तन के मामले और हां, मेरे साथ हुई हिंसा के बारे में सबूत CCTV फुटेज, रिकॉर्डिंग मुझे उम्मीद है कि आपको 27 नवंबर, 2023 की वह सुबह याद होगी शेयर करने के लिए तैयार हूं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आपका मकसद मेरी छवि खराब करना है, तो मैं अब ऐसी इंसान नहीं हूं जो आपकी छवि को बचाने के लिए चीजें छिपाएगी या बार-बार अपमानित होने पर चुप रहेगी. हो सकता है कि अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने अतीत में आपकी हरकतों पर पर्दा डाला हो, लेकिन मैं अब वैसी इंसान नहीं रही.ट हिमांशी ने आगे कहा कि ‘मैंने अपनी गरिमा बनाए रखी है और सम्मान दिखाया है और मैं बदले में भी यही उम्मीद करती हूं. अगर उस सम्मान का जवाब सम्मान से नहीं दिया जा सकता, तो मेरे पास अब चुप रहने का कोई कारण नहीं है.’
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि, ‘मुझे सच में समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी यात्रा और उससे सीखे गए सबक शेयर करती हूं तो लोगों को क्या समस्या होती है, जबकि बाकी सभी अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करते हैं. जब मैं अपनी कहानी शेयर करने का फैसला करती हूं तो यह अलग क्यों होता है?’
ये भी पढ़ें: ब्रह्मास्त्र 2 की अटकलों पर लगा विराम! रणबीर के साथ नहीं दिखेंगी दीपिका पादुकोण, टीम ने दी जानकारी
आसिम रियाज ने रविवार 23 तारीख को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के उस बयान का खंडन किया, जिसमें उन्होंने अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात की थी. उन्होंने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर एक्ट्रेस के दावों को खारिज कर दिया. हिमांशी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने डेटिंग के दिनों और उनके बीच धार्मिक अंतर के बारे में बात की थी.
ये भी पढ़ें: शादी से पहले नहीं देखी थी रीना रॉय की कोई फिल्म, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा; ‘खूबसूरती देखकर नहीं की शादी…’
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…
Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…