Live TV
Search
Home > मनोरंजन > शादी से पहले नहीं देखी थी रीना रॉय की कोई फिल्म, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा; ‘खूबसूरती देखकर नहीं की शादी…’

शादी से पहले नहीं देखी थी रीना रॉय की कोई फिल्म, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा; ‘खूबसूरती देखकर नहीं की शादी…’

हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी उनकी खूबसूरती देखकर नहीं, बल्कि उनका अच्छा व्यवहार देखकर की थी.

Written By:
Last Updated: August 24, 2026 18:53:34 IST

Mobile Ads 1x1

रीना रॉय 70s और 80s की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल रही हैं. उन्होंने जब पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की, तो उस समय ये ये बहुत बड़ी खबर बनी थी. किसी इंडियन सेलेब्रिटी का पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करना आज आम बात है, लेकिन उस समय नहीं थी.

लंदन में हुई थी मुलाकात 

मोहसिन ख़ान और रीना रॉय की पहली मुलाक़ात लंदन में हुई थी. उस समय मोहसिन ख़ान इंग्लैंड में लीग क्रिकेट खेल रहे थे और रीना रॉय अपनी बहन के साथ वहां आई हुई थीं. मोहसिन खान को रीना रॉय से उनकी बहन ने ही मिलवाया था. उन्होंने बताया था कि रीना रॉय भारतीय फ़िल्मों की टॉप हीरोइनों में से एक हैं.

धीरे-धीरे मोहसिन ख़ान और रीना रॉय की दोस्ती प्यार में बदल गई. फिर दोनों 1983 में शादी के बंधन में बंध गए. किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर का किसी भारतीय अभिनेत्री को जीवनसाथी बनाना अपनी तरह का पहला मामला था. शादी के बाद रीना रॉय फ़िल्मी दुनिया से किनारा करके पाकिस्तान में रहने लगी थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच दूरियां आ गईं. 

सुर्ख़ियों में छाया तलाक 

90 के दशक की शुरुआत में दोनों के तलाक़ की ख़बर मीडिया में उतनी ही बड़ी सुर्ख़ी थी, जितनी उनकी शादी की ख़बर थी. उनकी शादी भी बहुत धूमधाम से हुई थी. रीना रॉय तलाक़ के बाद वापस भारत लौट गईं. उन्होंने फिर से फ़िल्मों में काम भी किया. इसके बाद वह टीवी पर विभिन्न शो में मेहमान के रूप में भी नज़र आईं. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम पहले जन्नत था. बाद में उसका नाम सनम ख़ान हो गया. दोनों के बीच बेटी की कस्टडी का मामला भी रहा. पहले बेटी अपने पिता के पास थी, लेकिन बाद में वह अपनी मां के पास चली गई.

मोहसिन ख़ान ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैंने एक इंसान से उसकी ख़ूबसूरती और शोहरत नहीं, बल्कि उसकी आदत और उसके अच्छे व्यवहार को देखकर शादी की थी. मैंने शादी से पहले रीना रॉय की कोई भी फ़िल्म नहीं देखी थी. मेरी इस बात पर शायद कोई यक़ीन नहीं करेगा, लेकिन यह सच है.”

MORE NEWS