Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘सीमा पार की तो ब्लॉक कर दूंगी’, शिल्पा शिंदे विवाद के बीच भड़कीं हिना खान, ट्रोलर्स को दी सीधी चेतावनी

‘सीमा पार की तो ब्लॉक कर दूंगी’, शिल्पा शिंदे विवाद के बीच भड़कीं हिना खान, ट्रोलर्स को दी सीधी चेतावनी

Hina Khan: हिना खान ने मौजूदा विवाद के बीच अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे शिल्पा शिंदे को ट्रोल न करें. उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन इसे शालीनता और सम्मान के साथ व्यक्त किया जाना चाहिए.

Written By:
Last Updated: June 8, 2026 16:40:55 IST

Mobile Ads 1x1

अभिनेत्री हीना खान और शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है, जिसे लेकर दोनों के फैंस आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. यह विवाद तब शुरू हुआ जब शिल्पा ने स्वीकार किया कि उन्होंने ‘ भाभीजी घर पर हैं’ के निर्माताओं के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था , वह झूठा था. इसके बाद हीना खान ने शिल्पा शिंदे पर प्रतिक्रिया दी. जिसे लेकर दोनों के फैंस आपस में भिड़ते रहे हैं, और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस हीना खान ने ट्रोलर्स से नफरत भरे कमेंट्स से दूर रहने की अपील की है. 

फैंस से नफरत ना फैलाने की अपील की 

हिना खान ने आज सोमवार यानी 8 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है. उन्होंने लिखा, ‘हम सब गलतियां करते हैं और समय के साथ बदलते हैं. मैंने यहां-वहां कुछ ट्वीट पढ़े. मैंने हमेशा दयालुता को चुना है. नफरत की जगह प्यार और मानवता को. अगर आप मेरे प्रशंसक और शुभचिंतक हैं, तो मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप भी उसी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ व्यवहार करें. दूसरों के प्रति नफरत और रूखेपन से दूर रहें. बिना सोचे-समझे और निर्दयी ट्रोल की तरह व्यवहार न करें. हमें अपनी बात मनवाने के लिए इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए. हम अमानवीय या नफरत भरे हुए बिना भी ऐसा कर सकते हैं. हम हमेशा अपनी बात को शालीनता से रख सकते हैं और फिर भी प्रभावी हो सकते हैं। करुणा और प्रेम ही हमारी ताकत होनी चाहिए.’

hina khan

ब्लॉक करने की दी चेतावनी

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अगर आप ऐसा नहीं करते और उन लोगों की तरह व्यवहार करते हैं जो बेवजह नफरत फैलाते हैं और ट्रोल करते हैं, तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगी. चाहे आप मेरे फैन ही क्यों न हों. और मैं यह बात सच में कह रही हूं. मैं सिर्फ अपने लिए और अपने प्रियजनों के लिए सकारात्मकता और शांति चाहती हूं. और आप सभी मेरे लिए बहुत प्यारे हैं। कृपया दयालु रहें.’

हिना खान ने शिल्पा शिंदे की बात पर दी थी प्रतिक्रिया

बीते दिनों शिल्पा शिंदे ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न का मामला उन्होंने दर्ज कराया था, वह झूठा था. इसके बाद शिल्पा शिंदे ने जवाब में कहा, ‘किसी विवाद में जीत हासिल करने के लिए किसी की छवि खराब करने के लिए अपने स्त्रीत्व का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है. और हर कोई इसका विरोध करने और न्याय की मांग करने में बिल्कुल सही है. मैं स्तब्ध हूं.’ इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने निर्माता कोहली को ‘असली पीड़ित’ बताया. 

MORE NEWS