Rishi Kapoor Networth: ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे, जिन्होंने शानदार फिल्मों से खास पहचान बनाई. 2020 में निधन के बाद वे परिवार के लिए करोड़ों की संपत्ति और यादें छोड़ गए.
परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए Rishi Kapoor?
Rishi Kapoor Networth: कपूर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई शानदान कलाकार दिए. जिनकी चर्चा आज तक होती है, लोगों को उनकी शानदार और सुपरहिट फिल्में आज भी देखना काफी पसंद है. कपूर खानदान की लगभग तीन पीढ़ी ने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई और कामयाबी भी हासिल की. शायद ये कहना ठीक होगा, कि इंडस्ट्री को चलाने वाले हाथों की लिस्ट में कपूर खानदान का नाम भी शामिल है. राज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, करीना कपूर, शम्मी कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर सभी फिल्मी दुनिया के कामयाबी सितारे रहे हैं. सभी ने भारतीय सिनेमा को अलग और एक खास पहचान दिलाने में योगदान दिया है.
इस लिस्ट में ऋषि कपूर भी शामिल हैं, जिन्हें युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी याद करते हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. इंडस्ट्री में लोग उन्हें बड़ी ही प्यार से चिंटू नाम से जानते हैं. हालांकि, बॉलीवुड के लेजेन्ड्री एक्टर ऋषि कपूर साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. उनका निधन कैंसर की बीमारी के कारण हुआ था. उनके निधन से इंडस्ट्री ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया. उनका परिवार भी एक्टर की कमी को महसूस करता है.
ऋषि कपूर अपने निधन के बाद अपने परिवार के लिए काफी दौलत छोड़कर गए हैं. एक अंदाजे के मुताबिक, ऋषि कपूर ₹250 करोड़ से लेकर 300 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति छोड़कर गए थे. उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी समय तक फिल्मों में काम किया. जानकारी के अनुसार, एक्टर की सालाना कमाई करीब 20 करोड़ थी. वह फिल्मों के साथ ब्रांड प्रमोशन भी थे. वह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी में भी दान किया करते थे. एक्टर का नाम उस लिस्ट में शामिल है, जो वर्ष में सबसे अधिक टैक्स दिया करते थे.
ऋषि कपूर ने अपने पूरे करियर के दौरान 90 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए. जिनके लिए उन्होंने कई नेशनल अवॉर्ड भी जीते. उन्होंने एक एक्शन हीरो की बजाय चॉकलेटी हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई. उन बेटे रणबीर कपूर भी बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के तौर पर फेमस है. उनकी शादी आलिया भट्ट से हुई है. दोनों की बेटी का नाम राहा कपूर है. रणबीर और आलिया भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं.
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…
Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…
Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…
UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…