<
Categories: मनोरंजन

‘जेल में मौत की दुआ मांगती थी’- 6 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसी एक्ट्रेस संदीपा विर्क ने सुनाई तिहाड़ की आपबीती

एक्ट्रेस संदीपा विर्क को 6 करोड़ की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 4 महीने तिहाड़ जेल में रहना पड़ा. उन्होंने जेल के हालातों को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि खराब खाने और मानसिक तनाव के कारण वह वहां मौत की दुआ करती थी. फिलहाल वे जमानत पर बाहर है.

मशहूर एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क ने जेल से बाहर आने के बाद अपने चार महीनों के दर्दनाक अनुभव को साझा करते हुए सबको चौंका दिया है.  संदीपा ने बताया कि तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे के वे 120 दिन उनके लिए किसी नरक से कम नहीं थे, जहां गिरती सेहत और मानसिक प्रताड़ना के बीच वह हर पल भगवान से अपनी मौत की प्रार्थना करती थीं.  धोखाधड़ी के आरोपों में घिरी एक्ट्रेस ने जेल के बदतर हालातों और अपने ऊपर लगे ‘फरेबी’ के टैग पर गहरी पीड़ा व्यक्त की है.

क्यों जाना पड़ा जेल? 6 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

संदीपा विर्क को अगस्त 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था.  उन पर आरोप है कि उन्होंने एक परिवार को फिल्म में लीड रोल दिलाने का झांसा देकर करीब 6 करोड़ रुपये की ठगी की.  जांच एजेंसी का दावा है कि उन्होंने इस अवैध पैसे को छुपाने के लिए एक फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट का इस्तेमाल किया था.  हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता और इसकी पुरानी तारीखों (2008-2013) को देखते हुए दिसंबर के अंत में उन्हें जमानत दे दी.

तिहाड़ की वो काली रातें: जमीन पर सोना और बदबूदार शौचालय

अपने इंटरव्यू में संदीपा ने खुलासा किया कि जेल के अंदर की स्थिति कल्पना से परे थी.  उन्होंने बताया, मैं जमीन पर सोती थी, खाना खाने लायक नहीं था और शौचालय इतने गंदे थे कि वहां जाना भी मुश्किल था.  उन्होंने यह भी साझा किया कि जब उनके माता-पिता उनसे मिलने आते थे, तो उन्हें अपनी स्थिति पर इतनी ग्लानि होती थी कि वह जीवित नहीं रहना चाहती थी.  मानसिक तनाव के कारण उनकी शारीरिक स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि वह बिना किसी सहारे के खड़ी भी नहीं हो पा रही थी.
Mansi Sharma

Recent Posts

हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला डिलीवरीमैन, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…

Last Updated: November 23, 2026 22:51:09 IST

कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें ब्रह्म मुहूर्त से अभिजीत मुहूर्त तक के शुभ समय

kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…

Last Updated: November 23, 2026 22:39:25 IST

Kaushambi murder case: शादी के लिए मां की हत्या की साजिश! प्रेमी ने घर में घुसकर ईंट से कूंचा सिर, बेटी समेत दो गिरफ्तार

Kaushambi murder case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रसूलपुर गिरसा गांव में 20 नवंबर…

Last Updated: November 23, 2026 22:16:38 IST

Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग…

Last Updated: November 23, 2026 21:48:58 IST

दहेज की रकम पर बिगड़ी बात, लौटने लगी बारात तो दूल्हे ने लिया ऐसा फैसला, युवक की जिद के आगे झुके दोनों परिवार

Muzaffarpur dowry dispute: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में दहेज के…

Last Updated: November 23, 2026 20:55:08 IST