<
Categories: मनोरंजन

सुपरस्टार है तो अपनी जुबान पर लगाम रखें : ‘कांतारा’ विवाद में कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह को लगाई कड़ी फटकार

कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह को फिल्म 'कांतारा' के पवित्र 'दैवा' का मजाक उड़ाने पर कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि सुपरस्टार होने के नाते उन्हें अपनी जुबान पर लगाम रखनी चाहिए. हालांकि, कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 2 मार्च तक रोक लगाते हुए फिलहाल राहत दी है.

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म ‘कांतारा’ के पवित्र ‘दैवा’ अनुष्ठान का मजाक उड़ाने पर आड़े हाथों लिया है.  जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि आप भले ही बहुत बड़े स्टार हो और लाखों लोग आपको फॉलो करते हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी की सांस्कृतिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करे.  कोर्ट ने साफ लहजे में कहा कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते आपको सार्वजनिक मंचों पर अधिक जिम्मेदार होना चाहिए.

क्या था पूरा मामला और ‘दैवा’ का अपमान?

यह विवाद पिछले साल गोवा में आयोजित IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल) के दौरान शुरू हुआ था.  वहां रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ के एक्टर ऋषभ शेट्टी की मौजूदगी में मंच पर पवित्र ‘दैवा’ की मिमिक्री की थी.  आरोप है कि रणवीर ने जूते पहनकर यह एक्ट किया और दैवा को ‘फीमेल घोस्ट’ (चुड़ैल) कहकर संबोधित किया.  तटीय कर्नाटक (कोस्टल कर्नाटका) के लोगों के लिए ‘दैवा’ बेहद पूजनीय और पवित्र परंपरा है, इसलिए इस हरकत से उनकी धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई थी.

FIR दर्ज और कोर्ट से मिली अस्थायी राहत

इस मामले में बेंगलुरु के एक वकील ने रणवीर सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज कराई थी.  हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रणवीर सिंह  को फिलहाल 2 मार्च 2026 तक के लिए राहत दी है.  अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक रणवीर के खिलाफ कोई भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई न की जाए.  कोर्ट ने यह भी याद दिलाया कि डिजिटल दुनिया में इंटरनेट कभी कुछ नहीं भूलता, इसलिए स्टार्स को अपनी हरकतों पर गौर करना चाहिए.
Mansi Sharma

Recent Posts

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST