Best Horror Web Series: अगर आप हॉरर फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको डर के साये में पहुंचा देगा. 171 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 610 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.
हॉरर फ़िल्म 'इनसिडियस: आउट ऑफ़ द फ़र्दर'
Insidious Out of the Further: अंधेरा कमरा… अचानक बंद होता दरवाजा… और फिर किसी अनजान साये की आहट. अगर आपको हॉरर फिल्में देखकर डरने में मजा आता है, तो हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रैंचाइजी ‘इनसीडियस’ आपके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. साल 2010 में शुरू हुआ डर का यह सफर अब छठे पड़ाव तक पहुंच चुका है. ‘इनसीडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और कम बजट में बड़ी कमाई कर इस फ्रैंचाइजी की ताकत एक बार फिर साबित कर रही है.
21 अगस्त 2026 को अमेरिका और भारत समेत कई देशों में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट करीब 171 करोड़ रुपये यानी 18 मिलियन डॉलर बताया गया है. इसके बावजूद फिल्म दुनियाभर में अब तक करीब 610 करोड़ रुपये यानी 64.7 मिलियन डॉलर का कारोबार कर चुकी है. रिलीज के शुरुआती वीकेंड में ही फिल्म ने दुनियाभर में 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली थी.
इस बार कहानी जेम्मा यानी अमेलिया ईव के इर्द-गिर्द घूमती है. जेम्मा अपनी बेटी के साथ उसी घर में रहती है, जहां उसका बचपन बीता था लेकिन इस घर से उसका रिश्ता सिर्फ यादों तक सीमित नहीं है. उसे पता चलता है कि वह रहस्यमयी और खतरनाक दुनिया ‘द फर्दर’ में प्रवेश कर सकती है. मुसीबत तब शुरू होती है जब जेम्मा को यह एहसास होता है कि वह वहां मौजूद जीवों को वास्तविक दुनिया में भी ला सकती है. उसकी यही असाधारण क्षमता उसे उन खौफनाक ताकतों के निशाने पर ले आती है, जिनसे बचना आसान नहीं है. फिल्म में लिन शे एक बार फिर एलिस रेनियर के किरदार में नजर आई हैं. वहीं इस फिल्म का डायरेक्शन जैकब चेस ने किया है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…