Live TV
Search
Home > मनोरंजन > 16 साल में रिलीज हुए 6 पार्ट, छठी देख कांप जाएगी रूह, हुई सुपरहिट, 171 के बजट में 600 करोड़ की कमाई

16 साल में रिलीज हुए 6 पार्ट, छठी देख कांप जाएगी रूह, हुई सुपरहिट, 171 के बजट में 600 करोड़ की कमाई

Best Horror Web Series: अगर आप हॉरर फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको डर के साये में पहुंचा देगा. 171 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 610 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

Written By:
Last Updated: August 31, 2026 17:46:15 IST

Mobile Ads 1x1

Insidious Out of the Further: अंधेरा कमरा… अचानक बंद होता दरवाजा… और फिर किसी अनजान साये की आहट. अगर आपको हॉरर फिल्में देखकर डरने में मजा आता है, तो हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रैंचाइजी ‘इनसीडियस’ आपके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. साल 2010 में शुरू हुआ डर का यह सफर अब छठे पड़ाव तक पहुंच चुका है. ‘इनसीडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और कम बजट में बड़ी कमाई कर इस फ्रैंचाइजी की ताकत एक बार फिर साबित कर रही है. 

21 अगस्त 2026 को अमेरिका और भारत समेत कई देशों में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट करीब 171 करोड़ रुपये यानी 18 मिलियन डॉलर बताया गया है. इसके बावजूद फिल्म दुनियाभर में अब तक करीब 610 करोड़ रुपये यानी 64.7 मिलियन डॉलर का कारोबार कर चुकी है. रिलीज के शुरुआती वीकेंड में ही फिल्म ने दुनियाभर में 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली थी.

5 फिल्मों ने पहले ही मचा रखा है आतंक

  • ‘इनसीडियस’ फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 2010 में आई थी. जेम्स वान की इस फिल्म का बजट महज 1.5 मिलियन डॉलर था लेकिन इसने करीब 100 मिलियन डॉलर की कमाई की.
  • इसके बाद ‘इनसीडियस चैप्टर 2’ (2013) आई. 5 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 162 मिलियन डॉलर कमाए.
  • ‘इनसीडियस चैप्टर 3’ (2015) प्रीक्वल थी. 10 मिलियन डॉलर के बजट वाली इस फिल्म ने करीब 113-120 मिलियन डॉलर का कारोबार किया.
  • ‘इनसीडियस: द लास्ट की (2018) में एलिस के बचपन के घर और एक पुराने राक्षस की कहानी दिखाई गई. 10 मिलियन डॉलर के बजट में बनी फिल्म ने करीब 168-173 मिलियन डॉलर कमाए.
  • वहीं ‘इनसीडियस: द रेड डोर (2023) ने करीब 189 मिलियन डॉलर की कमाई कर फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया. इसका बजट लगभग 16 मिलियन डॉलर था.
  • अब छठी फिल्म के साथ ‘इनसीडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ का दरवाजा फिर खुल चुका है. पूरी फ्रैंचाइजी अब तक 800 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

क्या है ‘इनसीडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ की कहानी?

इस बार कहानी जेम्मा यानी अमेलिया ईव के इर्द-गिर्द घूमती है. जेम्मा अपनी बेटी के साथ उसी घर में रहती है, जहां उसका बचपन बीता था लेकिन इस घर से उसका रिश्ता सिर्फ यादों तक सीमित नहीं है. उसे पता चलता है कि वह रहस्यमयी और खतरनाक दुनिया ‘द फर्दर’ में प्रवेश कर सकती है. मुसीबत तब शुरू होती है जब जेम्मा को यह एहसास होता है कि वह वहां मौजूद जीवों को वास्तविक दुनिया में भी ला सकती है. उसकी यही असाधारण क्षमता उसे उन खौफनाक ताकतों के निशाने पर ले आती है, जिनसे बचना आसान नहीं है. फिल्म में लिन शे एक बार फिर एलिस रेनियर के किरदार में नजर आई हैं. वहीं इस फिल्म का डायरेक्शन जैकब चेस ने किया है.

MORE NEWS