<
Categories: मनोरंजन

47 साल का इंतजार खत्म… ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का क्यों जश्न मना रही हैं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी? वीडियो वायरल

एलनाज नोरौजी वायरल वीडियो: बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने  ईरान के सुप्रीम लीडरअयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर भी खुशी जताई, साथ ही उन्होंने यह भी  कहा कि 47 साल का इंतजार खत्म हुआ.

Elnaaz Norouzi Viral Video: ईरान और US-इजराइल के बीच चल रही जंग पर बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर भी खुशी जताई. ईरान की आज़ादी का जश्न मनाते हुए एलनाज नोरौजी ने कहा कि वह और सभी ईरानी 47 सालों से इसका इंतज़ार कर रहे थे. एलनाज नोरौजी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस कहती हैं कि अगर इस जंग में किसी भी आम नागरिक की मौत होती है, तो इसके लिए पूरी तरह से ईरानी सरकार ज़िम्मेदार होगी, क्योंकि वह 47 सालों से लोगों पर ज़ुल्म कर रही है.

US-इज़राइल के मिसाइल हमले में ईरान के लीडर खामेनेई की हुई थीं मौत

बता दें कि, ईरान और US-इज़राइल के बीच इस समय भयंकर जंग चल रही है. शनिवार, 28 फरवरी को US और इज़राइल ने मिलकर ईरान पर मिसाइलों से हमला किया. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट समेत कई US एयरबेस को निशाना बनाया. ईरान ने कन्फर्म किया है कि US-इज़राइल के मिसाइल हमले में ईरान के लीडर खामेनेई भी मारे गए. पूरे देश में शोक की घोषणा कर दी गई है. हालांकि, एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने खामेनेई की मौत पर खुशी जताई.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बता दें कि, एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ईरानी मूल से हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर चल रहे युद्ध के कुछ वीडियो शेयर किए. उन्होंने खामेनेई की मौत के बारे में एक न्यूज़ रिपोर्ट शेयर की और उसे कैप्शन दिया थैंक यू. एलनाज ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा कि हमें इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है. हम 47 साल से इसका इंतज़ार कर रहे थे. खामेनेई मर गए. भगवान महान हैं.  एलनाज नोरौजी ने हंसने वाले इमोजी भी जोड़े.

कई ईरानी औरतें खामेनेई की मौत का जश्न मनाते दिखी

सिर्फ एलनाज नोरौजी ही नहीं, बल्कि ईरान में कई औरतें खामेनेई की मौत का जश्न मनाती दिखीं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें ईरानी नागरिक और औरतें अपनी खुशी जाहिर करती दिख रही हैं. एलनाज नोरौजी ने भी अपनी इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि ईरान में क्या हो रहा है. उन्होंने बताया कि वह लगातार टीवी पर युद्ध की खबरें देख रही हैं. शेयर किए गए वीडियो में, एलनाज ने कहा कि बहुत से लोग मुझे मैसेज भेज रहे हैं कि ईरान में जंग शुरू हो गई है. मैं कुछ बहुत ज़रूरी बात कहना चाहती हूं जो सबको पता होनी चाहिए, क्योंकि आप में से ज़्यादातर लोगों को सच में नहीं पता कि ईरान में क्या हो रहा है. आपको पता नहीं है, और फिर जब आप इस पर कमेंट करते हैं, तो इससे दिक्कतें पैदा होती हैं.

एल्नाज ने कहा कि अगर इस जंग में कोई सिविलियन मरता है, अगर कोई भी सिविलियन मरता है, तो सिर्फ़ सरकार ही नहीं, बल्कि पावर में बैठे हर किसी को खत्म कर देना चाहिए. वे पिछले 47 सालों से ईरानियों पर ज़ुल्म कर रहे हैं. उन्होंने सचमुच ईरान पर कब्ज़ा कर लिया है. ईरानी पिछले 47 सालों से कह रहे हैं कि उन्हें हमारी ज़रूरत नहीं है. पिछले दो महीनों में हालात और खराब हो गए हैं, और वे सब मारे गए हैं, आप स्टैटिस्टिक्स जानते हैं. इसलिए, अगर इस जंग में कोई सिविलियन मारा जाता है, तो ईरानी सरकार ज़िम्मेदार होगी. लोग इतने सालों से सरकार के ख़िलाफ़ बोल रहे हैं और प्रोटेस्ट कर रहे हैं, लेकिन वे गए नहीं हैं और पावर में बने हुए हैं. वे अमेरिका और इज़राइल को खत्म करने के लिए न्यूक्लियर पावर बना रहे हैं.

एलनाज नोरौजी का एक्टिंग करियर और बॉलीवुड जर्नी

एलनाज नोरौजी के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने एक पाकिस्तानी फिल्म मान जाओ ना से एक्टिंग में डेब्यू किया. एलनाज दूसरी फिल्मों और शो में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें वेब सीरीज “सेक्रेड गेम्स से पॉपुलैरिटी मिली. उनकी कुछ प्रमुख फिल्में और सीरीज है कंधार, हेलो चार्ली, जुग-जुग जियो, तेहरान, मस्ती 4 शामिल है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

OPPO F33 से लेकर Redmi A7 Pro अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 5 फोन, फीचर्स हैं बेहद कमाल, जानें तारीख और Expected कीमत

Smartphones launching in India next week: अप्रैल का अगला हफ्ता टेक लवर्स के लिए बेहद…

Last Updated: April 11, 2026 13:44:11 IST

क्या आपने देखा ‘Wamiqa Gabbi’ का ये वायरल मोमेंट? फैन ने सरेआम दिया गुलाब तो एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन!

Wamika Gabbi Viral Video 2026: एक्ट्रेस वामिका गब्बी का को हाल ही के एक इवेंट…

Last Updated: April 11, 2026 13:43:31 IST

PBKS vs SRH  Live Streaming: धमाकेदार टक्कर! यहां देखें मैच का पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

PBKS vs SRH  Live Streaming: शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब की टीम, सनराइजर्स हैदराबाद…

Last Updated: April 11, 2026 13:40:57 IST

प्यार से तलाक तक… स्वीटी बूरा-दीपक हुड्डा की लव स्टोरी का ‘द एंड’, सिर्फ 4 साल में टूटी शादी

Saweety Boora-Deepak Hooda Divorce: भारत की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक…

Last Updated: April 11, 2026 13:23:43 IST

बच्चों पर रखें पैनी नजर! छत से नीचे गिरी 2 साल की मासूम बच्ची, रो-रोकर हुआ मां-बाप का बुरा हाल, देखें वीडियो!

Viral Video 2026: हाल ही में एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर…

Last Updated: April 11, 2026 13:01:05 IST