जुहू की पार्टी में मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी के वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है. क्या अर्जुन कपूर के बाद मलाइका की लाइफ में कोई नया आ गया है? सोराब ने अब खुद सामने आकर इस रिश्ते की पूरी सच्चाई बताई है...
मलाइका अरोड़ा और ‘स्प्लिट्सविला X16’ फेम सोराब बेदी की साथ में कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर क्या आए, अटकलों का बाजार गर्म हो गया. हर कोई बस यही कयास लगा रहा था कि क्या मलाइका को नया पार्टनर मिल गया है? अब इन खबरों पर खुद सोराब बेदी ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर सच क्या है.
इंटरनेट पर चल रही डेटिंग की खबरों के बीच सोराब ने ‘टाइम्स नाउ’ से बातचीत में साफ किया कि मलाइका और उनके बीच दोस्ती के अलावा और कुछ नहीं है. मलाइका से अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए सोराब ने कहा, ‘जब मैं मॉडलिंग कर रहा था, तब देलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने मुझे रैंप वॉक का मौका दिया था. वहीं से हमारी दोस्ती हुई और हम अक्सर पार्टियों में मिलने लगे. ऐसी ही एक पार्टी में अपने मेंटर्स के जरिए मैं मलाइका से मिला. मलाइका भी देलनाज और वाहबिज की करीबी दोस्त हैं, इसी तरह हमारी भी दोस्ती हो गई। हमारे बीच (दोस्ती से बढ़कर) कुछ भी नहीं है.’
सोराब ने सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं पर निराशा जताते हुए कहा कि जिस तरह से उनके वीडियो को देखा जा रहा है, वह गलत है. उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, ‘लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले लोगों को दो बार सोचना चाहिए, क्योंकि इसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. ऐसा नहीं करना चाहिए.’ सोराब ने आगे बताया, ‘यह पहली बार नहीं था जब मैं उनके साथ पार्टी कर रहा था. मैं सालों से वाहबिज, देलनाज और मलाइका के साथ पार्टी कर रहा हूं. पहले भी मैंने मलाइका के साथ तस्वीरें साझा की थीं, लेकिन तब मुझे कोई जानता नहीं था. अब चूंकि लोग मुझे पहचानने लगे हैं, इसलिए इन बातों पर गौर किया जा रहा है. दो लोग सिर्फ दोस्त भी हो सकते हैं, लेकिन लोगों ने इसे अलग ही रंग दे दिया.’
हाल ही में जुहू में मलाइका अरोड़ा के रेस्टोरेंट में एक पार्टी हुई थी, जिसमें सोराब भी शामिल हुए थे. वहां के कुछ वीडियो सामने आए जिसमें मलाइका और सोराब साथ में डांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे थे. सोराब ने खुद भी इंस्टाग्राम पर मलाइका को बधाई देते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं (जिन्हें बाद में हटा दिया गया), जिसके बाद से ही फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी.
Monky Attack Viral Video: दिल्ली में बंदर द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने का…
Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए…
Chaitra Purnima 2026: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है,इस साल…
सोशल मीडिया पर एक महिला का मजेदार कन्फेशन वायरल हो गया है, जिसमें उसने जॉब…
MAH MBA CET Admit Card 2026 Date: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल जल्द ही…
Director Ranjith: मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार…