<
Categories: मनोरंजन

एपस्टीन फाइल्स का बॉलीवुड कनेक्शन? ‘सलाम नमस्ते’ के वायरल स्क्रीनशॉट ने खड़ा किया बड़ा विवाद!

सैफ अली खान की 2005 की फिल्म 'सलाम नमस्ते' का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी टी-शर्ट पर 'EPSTEIN' लिखा है. आज यह नाम दुनिया के सबसे बड़े यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ चुका है, जिसने नाबालिगों की तस्करी की थी. हालांकि यह केवल एक इत्तेफाक है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर हैरान है.

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की साल 2005 में आई सुपरहिट फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ इन दिनों इंटरनेट पर अचानक चर्चा का विषय बन गई है.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर फिल्म का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है.  इस फोटो में सैफ अली खान ने लाल रंग की एक टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर बड़े अक्षरों में ‘EPSTEIN’ (एपस्टीन) लिखा हुआ है.
जेफरी एपस्टीन एक अमीर अमेरिकी व्यापारी था, जो बड़े-बड़े नेताओं और हस्तियों का दोस्त था.  उस पर कम उम्र की लड़कियों की यौन तस्करी का गंभीर आरोप था.  वह अपने निजी द्वीप पर रसूखदार लोगों के लिए गलत काम करवाता था.  2019 में जेल में उसकी रहस्यमयी मौत हो गई, जिसके बाद उसकी फाइलों ने दुनिया भर के कई ताकतवर लोगों के चेहरे बेनकाब कर दिए है.

हैरान है सोशल मीडिया यूजर्स

आज के समय में ‘एपस्टीन’ नाम एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय विवाद (जेफरी एपस्टीन केस) से जुड़ा हुआ है.  चूंकि यह फिल्म 20 साल पहले रिलीज हुई थी, इसलिए लोग इस बात को लेकर हैरान है कि उस समय सैफ की टी-शर्ट पर यह नाम कैसे आया.  नेटिज़न्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है.  कुछ लोग इसे ‘भविष्यवाणी’ कह रहे है तो कुछ इसे फिल्म बनाने वालों की ‘बारीक डिटेलिंग’ बताकर मजाक कर रहे है.

क्या है इस फोटो की सच्चाई?

फिल्म जानकारों और रिपोर्ट के अनुसार, यह सिर्फ एक इत्तेफाक है.  2005 में जब यह फिल्म शूट हुई थी, तब ‘एपस्टीन’ नाम का कोई विवादित मतलब नहीं था.  उस समय यह शायद किसी आम कपड़ों के ब्रांड या डिजाइनर का नाम रहा होगा जिसे एक ग्राफिक डिजाइन के तौर पर टी-शर्ट पर प्रिंट किया गया था.  फिल्म की कहानी या सैफ अली खान का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है.

यशराज फिल्म्स की थी यह फिल्म

सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे करण जौहर की ‘धर्मा प्रोडक्शन’ की फिल्म बता रहे थे, लेकिन असल में ‘सलाम नमस्ते’ को ‘यशराज फिल्म्स’ (YRF) ने बनाया था.  यह फिल्म अपने समय की बड़ी हिट रही थी, जिसमें सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे.  अब 20 साल बाद एक छोटे से नाम की वजह से यह फिल्म फिर से सुर्खियों में आ गई है.
Mansi Sharma

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST