<
Categories: मनोरंजन

‘मैं सरकारी गवाह…’, जैकलीन फर्नांडिस ने दिया सुकेश चंद्रशेखर को बड़ा झटका; मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया ट्विस्ट

Jacqueline Fernandez Witness: जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं. कोर्ट ने जैकलीन से कहा कि इसके लिए उन्हें ED को औपचारिक आवेदन देना होगा. प्रक्रिया के मुताबिक, ऐसा आवेदन पहले जांच एजेंसी को दिया जाता है. इसके बाद एजेंसी उनका बयान दर्ज करेगी और फिर तय करेगी कि उन्हें सरकारी गवाह बनाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाए या नहीं.

Jacqueline Fernandez on Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पाला बदल लिया है, जिसके बाद अब सुकेश चन्द्रशेखर की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं. एक्ट्रेस ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश के खिलाफ गवाह बनने का फैसला किया है.
एक्ट्रेस के वकील ने मामले की सुनवाई कर रहे पटियाला हाउस में कहा कि वह ठग सुकेश चन्द्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं. उन्होंने ईडी से इस मामले में सरकारी गवाह बनने का भी अनुरोध किया है. आपको बता दें कि उन्होंने पहले ऐसा करने से इनकार कर दिया था. लेकिन, अब उनका ये फैसला किसी झटके से कम नहीं होगा.

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन बनेंगी सरकारी गवाह

जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं. कोर्ट ने जैकलीन से कहा कि इसके लिए उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को औपचारिक आवेदन देना होगा. प्रक्रिया के मुताबिक, ऐसा आवेदन पहले जांच एजेंसी को दिया जाता है. इसके बाद एजेंसी उनका बयान दर्ज करेगी और फिर तय करेगी कि उन्हें सरकारी गवाह बनाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाए या नहीं.
यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जैकलीन के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया था.

सुकेश जैकलीन को देता था महंगा तोहफा

आपको बता दें, आरोप लगे थे कि सुकेश चन्द्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को महंगे तोहफे दिए थे. जानकारी के मुताबिक उन्होंने जैकलीन पर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए. इन उपहारों में कीमती आभूषण, चार फ़ारसी बिल्लियां और लगभग 57 लाख रुपये का एक घोड़ा शामिल था.
इतना ही नहीं सुकेश ने जैकलीन के परिवार को महंगे तोहफे भी दिए. उनके माता-पिता, जो बहरीन में रहते हैं, को दो लक्जरी कारें, एक पोर्श और एक मासेराती दी गईं, जिनकी कीमत लगभग 1.89 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा अपने भाई को एक एसयूवी और बहन को करीब 1.25 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST