Jailer 2 Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की Jailer 2 ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ₹55.85 करोड़ नेट कमाए, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹424.25 करोड़ पहुंचा.
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2'
Jailer 2 Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की Jailer 2 ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में चौथे दिन ₹55.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई ₹424.25 करोड़ तक पहुंच गई.
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी Jailer 2 में रजनीकांत एक बार फिर अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन ₹59.70 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर ₹37.10 करोड़ रह गया, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने ₹47.25 करोड़ कमाकर वापसी की. अब चौथे दिन रविवार को ₹55.85 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. पिछले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में करीब 18.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.
Sacnilk के मुताबिक, चार दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹199.90 करोड़ हो गया है. वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹234.25 करोड़ और विदेशों में ग्रॉस कमाई ₹190 करोड़ दर्ज की गई है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹424.25 करोड़ तक पहुंच चुका है.
चौथे दिन तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा ₹39.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. तेलुगु में ₹9.50 करोड़, हिंदी में ₹5.75 करोड़ और कन्नड़ में ₹0.65 करोड़ की कमाई दर्ज की गई. अब देखना दिलचस्प होगा कि सोमवार को फिल्म की कमाई कितनी रहती है और क्या रजनीकांत की यह फिल्म जल्द ही वर्ल्डवाइड ₹450 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है.
ये भी पढ़ें: Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…