Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Jailer 2 Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की फिल्म ने मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कमाई 424 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की फिल्म ने मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कमाई 424 करोड़ पार!

Jailer 2 Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की Jailer 2 ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ₹55.85 करोड़ नेट कमाए, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹424.25 करोड़ पहुंचा.

Written By:
Last Updated: October 19, 2026 08:04:17 IST

Mobile Ads 1x1

Jailer 2 Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की Jailer 2 ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में चौथे दिन ₹55.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई ₹424.25 करोड़ तक पहुंच गई.

चौथे दिन कितने करोड़ छापे?

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी Jailer 2 में रजनीकांत एक बार फिर अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन ₹59.70 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर ₹37.10 करोड़ रह गया, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने ₹47.25 करोड़ कमाकर वापसी की. अब चौथे दिन रविवार को ₹55.85 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. पिछले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में करीब 18.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

Jailer 2 का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

Sacnilk के मुताबिक, चार दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹199.90 करोड़ हो गया है. वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹234.25 करोड़ और विदेशों में ग्रॉस कमाई ₹190 करोड़ दर्ज की गई है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹424.25 करोड़ तक पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें:  Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, FWICE ने सरकार से कर दी बड़ी मांग; मां ने कहा-भगवान…

किस भाषा में हुई सबसे ज्यादा कमाई?

चौथे दिन तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा ₹39.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. तेलुगु में ₹9.50 करोड़, हिंदी में ₹5.75 करोड़ और कन्नड़ में ₹0.65 करोड़ की कमाई दर्ज की गई. अब देखना दिलचस्प होगा कि सोमवार को फिल्म की कमाई कितनी रहती है और क्या रजनीकांत की यह फिल्म जल्द ही वर्ल्डवाइड ₹450 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है.

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

MORE NEWS