<
Categories: मनोरंजन

यौन उत्पीड़न से लेकर थप्पड़ कांड तक…कब-कब विवादों में रहे नाना पाटेकर?

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर ओ रोमियो फिल्म में दिखने वाले हैं. कल ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के देरी से आने की वजह से नाना पाटेकर काफी गुस्सा हुए और कार्यक्रम छोड़कर चले गए. ऐसे में आइए उनसे जुड़े पुराने विवादों के बारे में जानते हैं.

Nana Patekar Latest Controversy: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला ये है कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नाना पाटेकर समय पर पहुंचे, लेकिन शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे. जिसके बाद नाना पाटेकर काफी गुस्सा हुए और कार्यक्रम छोड़कर चले गए. ऐसे में आइए उनसे जुड़ी कुछ पुराने विवादों के बारे में जानते हैं.

नाना पाटेकर एक्टिंग की दुनिया के बेताज बादशाह हैं. लेकिन वो काफी गुस्सैल भी है. इसके अलावा, उनपर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था.

नाना पाटेकर ने फैन को जड़ा थप्पड़ (Nana Patekar slapped a fan)

वाराणसी में नाना पाटेकर डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग कर रहे थे. तब की घटना बताई जाती है कि जब एक लड़का नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने पहुंचा तो एक्टर ने उसे थप्पड़ मार दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ. जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. हालांकि. बाद में नाना पाटेकर ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए माफी मांगी है.

40 या 50 नहीं, इस एक्ट्रेस ने हीरोइन फिल्म के लिए पहने थे 130 से ज्यादा आउटफिट्स, जानें कैसें कॉस्ट्यूम ने लूटी लाइमलाइट?

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप (Tanushree Dutta has accused Nana Patekar of sexual harassment)

बात साल 2018 की है. जब मी टू मूवमेंट के दौरान एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. दरअसल, तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान एक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. इसके अलावा, नाना पाटेकर अपनी बात सीधे मुंह पर कहने के लिए जाने जाते हैं.

नाना पाटेकर की अपकमिंग फिल्म (Nana Patekar’s upcoming film)

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत ओ रोमियो में नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए नाना पाटेकर ने 4 करोड़ रुपये की फीस ली है. 

सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक अच्छी मां भी हैं ‘करीना कपूर’, सोशल मीडिया पर करीना कपूर और उनके बेटे का ‘क्यूट’ वीडियो वायरल!

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST