<
Categories: मनोरंजन

घर घुसना,कपड़े उठाना…क्या ये रेप की कोशिश है? झारखंड हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला

Jharkhand High Court Verdict: झारखंड हाईकोर्ट ने 27 साल पुराने केस में आरोपी की 4 साल की सजा घटाकर सिर्फ 8 महीने कर दी. कोर्ट ने कहा 'रात में घर घुसना गलत है, लेकिन हर बात दुष्कर्म प्रयास नहीं.'

Jharkhand High Court Verdict: झारखंड हाईकोर्ट ने एक पुराने मामले में आरोपी को बड़ी राहत दी है. यह केस करीब 27 साल पुराना है. आरोपी पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप था. कोर्ट ने उसे दोषी तो माना, लेकिन सजा बहुत कम कर दी. जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने साफ बात कही. रात में महिला के घर में घुसना, उसे पकड़ना या कपड़े उठाना बहुत गलत है. यह गंभीर अपराध है. लेकिन हर ऐसी हरकत को दुष्कर्म का प्रयास नहीं कहा जा सकता. दुष्कर्म प्रयास तभी बनता है जब आरोपी सच में दुष्कर्म करने की तरफ आगे बढ़ा हो.

आरोपी और घटना क्या थी?

आरोपी का नाम कमलेंदु महतो उर्फ खोका है. घटना 27 दिसंबर 1999 की आधी रात की है. पीड़िता घर में अकेली सो रही थी. घर में कोई पुरुष नहीं था. आरोपी जबरदस्ती कमरे में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा.  पीड़िता ने जोर से शोर मचाया. उसकी मां आईं तो आरोपी भाग गया. पड़ोसियों ने भी शोर सुना और आरोपी को भागते देखा. किसी ने घटना अपनी आंखों से नहीं देखी. बाद में भाई को खबर मिली और पुलिस में शिकायत हुई.

ये भी पढ़ें: ओला के बाद अब उबर और रैपिडो पर भी गिरी गाज, 6 महीने के लिए लाइसेंस निलंबित, जानें क्यों हुई कार्रवाई

पहले क्या सजा मिली थी?

घाटशिला की अदालत ने 2006 में आरोपी को दोषी ठहराया था. उसे 4 साल की सजा दी गई थी. आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील की. कोर्ट ने गवाहों की बातें ध्यान से सुनीं. कोर्ट ने माना कि आरोपी ने महिला की इज्जत खराब करने की नीयत से हमला किया. इसलिए धारा 354 का केस बनता है. लेकिन दुष्कर्म प्रयास साबित नहीं हुआ. इसलिए सजा घटाकर सिर्फ 8 महीने कर दी गई. यह फैसला बताता है कि अपराध गंभीर है, लेकिन सजा सही सबूत पर ही होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: नए लेबर कोड में बोनस का नया नियम, इतने तक वेतन वालों को बोनस देना होगा अनिवार्य, जानें किसे मिलेगा और कितनी बनेगी रकम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

ट्रंप से 7 गुना ज्यादा सैलरी! ये है दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला प्रधानमंत्री; PM Modi को कितनी मिलती है तनख्वाह?

Singapore PM Lawrence Wong Salary: सिंगापुर के प्रधानमंत्री और मंत्रियों की सैलरी में 15 साल…

Last Updated: September 9, 2026 09:49:36 IST

KBC 18: सट्टे की लत ने छीनी नींद, 10 लाख के कर्ज में पहुंचे दुर्गा प्रसाद; फिर जीते 12.50 लाख

KBC 18: दुर्गा प्रसाद ने सट्टे की लत से 10 लाख रुपये के कर्ज की…

Last Updated: September 9, 2026 09:26:39 IST

Video: बाथरूम में बेसुरी ‘जियान’ बनी पायल, बिना कपड़ों के गाना भद्दा गाना; सुन कानों से आने लगेगा खून!

Payal Rohatagi Viral Video: पायल रोहतगी का बाथरूम में गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: September 9, 2026 08:33:24 IST

LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर बुकिंग से पहले जानें आज का भाव, शहर के हिसाब से देखें नई कीमत

LPG Prices Today: 1 सितंबर को 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹9.50…

Last Updated: September 9, 2026 08:19:14 IST

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 5: मिर्जापुर ने 5वें दिन फिर मचाया तहलका, कमाई देखकर चौंक जाएंगे आप; बड़े-बड़े रिकॉर्ड हुए ध्वस्त

Mirzapur The Movie box office collection day 5: अली फजल और पंकज त्रिपाठी की गैंगस्टर ड्रामा…

Last Updated: September 9, 2026 08:16:21 IST

Apoorva Mukhija Kissing Video: किसे kiss कर रही थी अपूर्वा मुखिजा? DJ वाले का नाम आया सामने; जान सब दंग

Apoorva Mukhija Kissing Video:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में अपूर्वा मुखिजा एक…

Last Updated: September 9, 2026 07:29:27 IST