<
Categories: मनोरंजन

इस गाने के आखिरी बंद में टूट गई रफी की आवाज, हर शब्द में छुपा है जिंदगी का दर्द; क्या है सॉन्ग का नाम?

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द को बखूबी दर्शाते हैं. ऐसा ही एक गाना साल 1955 में रिलीज हुआ था. इस गाने को आवाज दी थी मोहम्मद रफी साहब ने. चलिए जानते हैं इस गाने के पीछे की कहानी.

Kahan Ja Raha Hai Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द को बखूबी दर्शाते हैं. ऐसा ही एक गाना साल 1955 में रिलीज हुआ था. इस गाने को आवाज दी थी मोहम्मद रफी साहब ने. चलिए जानते हैं इस गाने के पीछे की कहानी. 

क्या है गाने के पीछे का रहस्य?

जिस गाने के बारे में हम बता रहे हैं वह 1955 में रिलीज हुई फिल्म ‘सीमा’ का है. इस गाने का नाम है ‘कहां जा रहा है…’. इस गीत के बोल लिखे थे गीतकार शैलेंद्र ने और आवाज दी थी मोहम्मद रफी साहब ने. इस गीत की जब रिकॉर्डिंग हो रही थी, तो उस वक्त रफी साहब बहुत संजीदा हो गए और गाने के अंतिम बंद को गाते समय वो भावनाओं में इस कदर बह गए कि उनका गला रुंध गया. गायक को लगा कि उनसे गलती हो गई है, लेकिन उन्होंने गाना पूरा किया. इस गाने की अंतिम लाइन थी, ‘बांधे थे जो बंदन क्यों तोड़ डाले…’ इसे गाते समय ही रफी साहब भावुक हो गए थे. 

नहीं रिकॉर्ड हुआ दूसरी बार

रफी साहब द्वारा गाए गए इस गाने को संगीतकार शंकर जय किशन और गीतकार शैलेंद्र ने सुना और उन्हें पसंद आया. रफी साहब जिस लाइन पर थोड़ा अटके थे उसे बिना एडिट किए शामिल किया गया, जो उस गाने की पहचान बन गई. क्योंकि इसमें गायक का दर्द साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है, जिसने गाने को बना दिया सुपरहिट. 

फिल्म के बारे में

फिल्म सीमा को अमिया चक्रवर्ती ने निर्देशित किया था. फिल्म में नूतन और बलराज साहनी मुख्य भूमिका में थे. इसकी कहानी ने दर्शकों का दिल जीतने का काम किया था. फिल्म की कहानी में अनाथ गौरी (नूतन) पर झूठे चोरी का आरोप लगाया जाता है. वह अशोक (बालराज साहनी) द्वारा चलाये जानेवाले बाल सुधार गृह में जाती है. उसकी विद्रोही स्वभाव से वह मुसीबत में पड़ती है पर वह अशोक की मदद से धीरे-धीरे सुधार जाती है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

मुंबई का विव रिचर्ड्स, जिसे देखकर सचिन ने सीखी बैटिंग; पुलिस की मार और भाई की वजह से हो गए बर्बाद

Anil Gurav Story: मुंबई का विव रिचर्ड्स कहे जाने वाले अनिल गुरव का 31 मार्च,…

Last Updated: April 1, 2026 15:50:14 IST

कौन हैं वो 4 लोग, जो चांद पर बसाने जा रहे हैं अपनी दुनिया! अमेरिका का मिशन तो कनाडा में जश्न क्यों?

Artemis ii Mission:  NASA का आर्टेमिस 2 मिशन बुधवार को लॉन्च होने वाला है. इसकी…

Last Updated: April 1, 2026 15:47:27 IST

Agra Viral Video Case: बंद कमरों से सोशल मीडिया पर पहुंच गए 48 से अधिक अश्लील वीडियो, आगरा में मचा हड़कंप

Agra Objectionable Viral Video Case: आगरा में एक गांव के रहने वाले लड़के-लड़कियों के अश्लील…

Last Updated: April 1, 2026 15:39:58 IST

IPL 2026: अक्षर पटेल या ऋषभ पंत? कप्तानी में किसका रिकॉर्ड बेहतर, लखनऊ में कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में 2 साथी एक-दूसरे के…

Last Updated: April 1, 2026 15:33:10 IST

बनाते समय टाइट रह जाता है ढोकला? ट्राई करिये ये नई रेसिपी, हमेशा सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा ढोकला

Dhokla Recipe: गुजराती व्यंजनों में ढोकला का विशेष स्थान है. यह पौष्टिक होने के साथ…

Last Updated: April 1, 2026 15:24:04 IST

Team India: फैंस के लिए खुशखबरी! जुलाई में टी20 सीरीज खेलेगा भारत, जिम्बाब्वे से भिड़ेगा, देखें शेड्यूल

Team India Matches: टीम इंडिया जुलाई के महीने में जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe T20I Series)…

Last Updated: April 1, 2026 15:25:18 IST